रिया को फूंटी आंख पसंद नहीं करती सुशांत की फैमिली, सख्ती से कहा था- अंतिम विदाई में मत आना

New Delhi : सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती को अंतिम विदाई में शामिल होने से रोक दिया गया था। ऐसा सुशांत के परिवार वालों ने किया था। स्पॉटब्वॉय ने अपनी रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा है – सुशांत की फैमिली मेंबर्स ने रिया को स्पष्टतौर पर कह दिया था कि वे अंतिम विदाई में शामिल न हों। इसी वजह से 15 जून को जब विले पार्ले के पवन हंस घाट पर सुशांत को अंतिम विदाई दी गई तो रिया वहां कहीं नजर नहीं आईं। जबकि उसी दिन सुबह उन्हें कूपर हॉस्पिटल में देखा गया था।

रिया ने पुलिस को दिये बयान में यह स्वीकार किया है – सुशांत की फैमिली के साथ उनके ताल्लुकात अच्छे नहीं हैं। सूत्र भी बताते हैं कि सुशांत के फैमिली मेंबर्स रिया को पसंद नहीं करते। यहां तक कि सुशांत की बहनें प्रियंका सिंह और श्वेता सिंह कीर्ति रिया को सोशल मीडिया पर भी फॉलो नहीं करतीं और न ही रिया इन दोनों को फॉलो करती हैं। दिलचस्प बात यह है कि सुशांत की ये दोनों बहनें कथिततौर पर उनकी एक्स-गर्लफ्रेंड कृति सेनन को फॉलो करती हैं और कृति भी दोनों को फॉलो करती हैं।
इधर गुरुवार को रिया चक्रवर्ती से करीब 11 घंटे पूछताछ हुई थी। इसमें उन्होंने सुशांत के साथ अपने रिश्ते की बात स्वीकार की और पुलिस को बताया कि 6 जून को सुशांत ने ही उन्हें घर से निकल जाने को कहा था और वे निकल गईं। पुलिस ने सुशांत के मैनेजर और मनोचिकित्सक से भी लंबी पूछताछ की है। पुलिस पूछताछ के दौरान सुशांत के डॉक्टर ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुये बताया – उन्हें अब भी अंकिता लोखंडे से अलग होने का पछतावा था।
स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सुशांत के मनोचिकित्सक डॉ केसरी क्षेत्री ने पुलिस पूछताछ में बताया – सुशांत को अंकिता से अलग होने का अफसोस था। सुशांत पिछले एक साल से डिप्रेशन में थे और उन्हें रात में नींद नहीं आती थी। उन्हें अजीब-अजीब विचार आते थे। अंकिता से ब्रेकअप के बाद भी सब कुछ ठीक था मगर उसके बाद लगातार रिलेशनशिप में फेल होने के बाद उन्हें एहसास हुआ था कि अंकिता जितना उन्हें कोई और प्यार नहीं कर सकता।

डॉ ने बताया – कृति सेनन और एक डायरेक्टर की बेटी के साथ सुशांत इन्वोल्व थे, मगर दोनों ही रिलेशन नाकामयाब रहे। आगे रिपोर्ट में ये भी कहा गया है कि वो अपनी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के बर्ताव से खुश नहीं थे। उनकी काफी लड़ाई होती थी। प्रॉपर्टी डीलर ने बताया था कि दोनों साल के आखिर में शादी करने वाले थे जिसके लिये दोनों घर की तलाश में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *