जॉन्टी रोड्स ने लगाई डुबकी और लिखा – पवित्र गंगा में डुबकी लगाने से शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों फायदे

New Delhi : दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डर माने जाने वाले साउथ अफ्रीकी क्रिकेटर Jonty Rhodes बुधवार को ऋषिकेश पहुंचे। यहांउन्होंने गंगा में डुबकी लगाई। उन्होंने अपनी फोटो ट्विटर पर पोस्ट की।

कैप्शन में लिखापवित्र गंगा के ठंडे पानी में डुबकी लगाने से शारीरिक और आध्यात्मिक दोनों फायदे हैं।

वहीं, भारतीय यूजर्स ने लिखाभारत में आपका स्वागत है। हालांकि भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा– ‘मेरे दोस्त, आपने मुझसेज्यादा भारत देखा है। आपको गंगा में डुबकी लगाते देखना अच्छा लगता है। अगली बार मुझे भी साथ लेकर चलिएगा।मालूम हो, रोड्स अपने परिवार के साथ भारत में छुट्टियां मना रहे हैं।

जॉन्टी ने अपनी फोटो के साथ तीन हैश टैग शब्दों का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने मोक्ष, ऋषिकेश और इंटरनेशनल योग फेस्टिवल शब्दोंको टैग किया है। जॉन्टी ने भारतीय स्टाइल में गंगा में सीने तक गहरे पानी में खड़े हैं और दोनों हाथ जोड़े हैं। 50 साल के जॉन्टी रोड्स इनदिनों आईपीएल के 13वें संस्करण के लिए भारत में हैं। इस बार वह किंग्स इलेवन पंजाब के साथ बतौर फील्डिंग कोच जुड़े हैं। जॉन्टी केकार्यकाल में मुंबई ने तीन बार खिताब अपने नाम किया।

साउथ अफ्रीका के लिए 52 टेस्ट और 245 वनडे खेल चुके जॉन्टी रोड्स का भारत से बहुत लगाव है। उन्होंने 2016 में जन्मी अपनी बेटीका नाम भीइंडियारखा है। वह भारत की संस्कृति, परंपराओं और विरासत से खासे प्रभावित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *