मां ने घर-घर बर्तन मांज बेटे को बनाया डांसर, आज इंडिया का बेस्ट डांसर बनकर मां का मान बढ़ाया

New Delhi : सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले डांस रियेलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर में इस साल एक से बढ़कर एक कंटेस्टेंट आए हुए हैं। ऑडिशन खत्म होने के बाद शो को अपने टॉप 12 कंटेस्टेंट मिल गए हैं। इन्हीं में से एक कंटेस्टेंट हैं अजय जो महज 21 साल के हैं। आज हम आपको उनके ही बारे में बताने जा रहे हैं, वो इसलिए क्योंकि अजय कुछ महीनों पहले कुछ नहीं थे बेहद गरीबी में उनका जीवन गुजर रहा था। उनका यहां तक का सफर काफी संघर्ष भरा रहा है। उनकी मां दिल्ली में घर-घर खाना बनाने का काम करती हैं।

अपनी मां के साथ जब वो अपने हुनर को लेकर इस मंच पर ऑडिशन देने आए थे तो उनकी कहानी ने तो सभी को भावुक किया ही था साथ ही उनके डांसिंग अंदाज को देखकर जजों ने भी दांतों तले उंगली दबा ली थी। अजय के पिता को जब शराब की लत लगी तो उन्होंने कमाना भी छोड़ दिया ऐसे में उनकी मां ने घर की जिम्मेदारी संभालने के लिए घर-घर मेड का काम शुरू किया। इतनी गरीबी के बावजूद कोई लड़का बिना किसी ट्रेनिंग के इतने बड़े मंच पर आकर पूरे देश का दिल जीतता है तो उसमें कुछ तो बात होगी। उनकी इसी काबीलियत ने उन्हें देश के सबसे बहतरीन युवा डांसर में शामिल कर लिया है।
दिल्ली में रहने वाले अजय जब ऑडिशन शो के लिए ऑडिशन देने पहुंचे तो उनके साथ उनकी मां भी आई थीं। अजय की मां ने अजय को कभी भी सामने से डांस करते नहीं देखा। ये पहला मौका था जब वो अपने बेटे को डांस करते देख रही थी। उनकी मां के पास यहां आने के लिए नये कपड़े तक नहीं थे, इसलिए वो जहां काम करती थीं उनसे मांग कर वो कपड़े पहन कर आई थीं। इसके बाद जब अजय ने अपना डांस शुरू किया तो जजेस ने उनके डांस को बेहद खूबसूरत बताते हुए कहा कि पिछले 10 सालों से ऐसा डांस उन्होंने कभी नहीं देखा। उनके इस संघर्ष भरे सफर के बारे में जानकर माहौल इमोशनल हो गया था। अजय ने 2017 में, स्टार प्लस डांस शो डांस + 3 में टीवी कार्यक्रम के साथ अपने करियर की शुरुआत की थी। अजय बिना किसी ट्रेनिंग के एनिमेशन, रोबोटिक्स, स्नेक, ट्यूटिंग और वेव्स जैसे अलग-अलग मूव फॉर्म कर लेते हैं।

View this post on Instagram

HAPPY MOTHER'S DAY ❤ #MAA #LIFE #love

A post shared by Ajay (@tigerpopofficial) on

2020 में, उन्होंने टीवी डांस शो इंडियाज बेस्ट डांसर में भाग लिया। सिंह शो में टॉप 12 प्रतिभागियों में से एक थे। इस शो को टेरेंस लुईस, गीता कपूर और मलाइका अरोड़ा ने जज कर रही हैं। इतनी गरीबी और विपरीत माहौल में रहने के बाद भी अजय ने अपने सपनों को पूरा करने के लिए मेहनत की। जब कुछ डांस रियेलिटी शो में जाकर वो फेमस हुए तो उन्होंने डांस एकेडमी में डांस सिखाना शुरू किया ताकि वो परिवार की मदद कर सकें। 2019 में सोलो डांस और जो़ड़ी डांस में आईआईटी दिल्ली फेस्ट में हिस्सा लिया था जिसके वो विजेता थे। आज उन्होंने अपने डांस के दम पर ही अपनी और अपने परिवार की न सिर्फ तकलीफें दूर की बल्कि खुद के भी सभी सपने पूरे किए। आज वो अपने डांसिग नेम टाइगर पॉप के नाम से जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *