प्रभास की आदिपुरुष में सीता का किरदार निभायेंगी कृति, अजय देवगन बनेंगे भगवान शिव

New Delhi : नई फिल्म ‘आदिपुरुष’ घोषणा के बाद से सुर्खियों में है। ओम राउत के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। पहले ऐसी खबर आ रही थी कि राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री कृति सुरेश लीडिंग लेडी सीता का किरदार निभाएंगी। इसके बाद कियारा आडवाणी और अनुष्का शर्मा का नाम भी सामने आया लेकिन सारी खबरें कोरी अफवाह साबित हुईं। अब नई रिपोर्ट के अनुसार इस भूमिका के लिए कृति सेनन का नाम सबसे ऊपर है। कृति सेनन ने इस रोल के लिए बाजी मार ली है।

फिल्मफेयर की एक रिपोर्ट के अनुसार, कृति सनोन को ‘आदिपुरुष’ में मुख्य भूमिका मिल सकती है। हालांकि, अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वर्तमान में, कृति सनोन ’मिमी’ में मुख्य भूमिका निभा रही हैं। यह फिल्म एक मराठी फिल्म माला आई विहाइकी है! की हिंदी रीमेक है।
सैफ अली खान ‘आदिपुरुष’ में विलेन की भूमिका में नज़र आ सकते हैं। वह लंकेश और प्रभास राम की भूमिका में नजर आयेंगे। ऐसी भी खबरें हैं कि अजय देवगन इस फिल्म में भगवान शिव की भूमिका में नजर आ सकते हैं। बहरहाल प्रभास इटली में फिल्म राधे श्याम की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में पूजा हेगड़े लेडी लक हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *