यूनुस ने लॉकडाउन तोड़ कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ी, पुलिस पकड़ने गई तो सड़क पर हंगामा, पथराव

New Delhi : मध्यप्रदेश के इंदौर में 19 मई को लॉकडाउन तोड़कर सैकड़ों लोग सड़क पर उतर आये। पुलिस मंगलवार को नियमों का उल्लंघन कर कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने गये एक युवक को गिरफ्तार करने गई थी। इसके बाद उसे छुड़ाने के लिये महिलायें बच्चे और युवा एकजुट होकर प्रदर्शन करने लगे। भीड़ ने रावजी बाजार इलाके में पुलिस पर पथराव भी किया। इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
यह घटना प्रकाश का बगीचा इलाके की है। 15 मई को इस क्षेत्र में रहने वाला मोहम्मद यूनुस उर्फ यूनुस कबाड़ी लॉकडाउन तोड़कर कब्रिस्तान में फातिहा पढ़ने चला गया था। पुलिसकर्मियों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने युनूस के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन करने का केस दर्ज किया था। इसके बाद से ही वह गायब हो गया। मंगलवार को युनूस के इलाके में होने की सूचना पर थाने के कुछ जवान उसे गिरफ्तार करने पहुंचे तो उसके पक्ष के लोग विरोध करने के लिए सड़कों पर उतर आए।
पुलिस ने सभी को लॉकडाउन का हवाला देकर घरों में रहने की अपील की तो वे आक्रोशित हो गए। पुलिस पर ज्यादती करने का आरोप लगाते हुए वे पुलिस-प्रशासन हाय-हाय के नारे लगाए। इस मामले में 6 लोग पकड़े गए हैं, सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। बता दें कि इंदौर देश के सर्वाधिक कोरोना प्रभावित शहरों में से एक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *