रामायण टीवी सीरियल का मनमोहक दृश्य। श्रीराम और मां सीता सिंहासन पर विराजमान।

HD पर रामायण-महाभारत देखने का आनंद कुछ और है, स्टार-कलर चैनल ने शुरू किया टेलीकास्ट

New Delhi : सूचना प्रसारण मंत्रालय द्वारा दूसरी बार चलाए गये प्रसिद्ध धारावाहिक रामायण और महाभारत को यदि आप ठीक से नहीं देख पाये हों किसी कारण से तो एक बार फिर से दर्शकों की माँग पर इन्हें प्रसारित किया जा रहा है। इस बार रामायण को स्टार प्लस और महाभारत को कलर्स टीवी पर देखा जा सकेगा। इस बात की जानकारी स्वयं टीवी चैनलों ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। एचडी पर रामायण और महाभारत देखने का आनंद ही कुछ और है।

स्टार प्लस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से किए गए ट्वीट में लिखा गया है कि अयोध्या के वासी, पुरुषों में सर्वोत्तम, सबके प्रिय मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कहानी रामायण 4 मई से शाम साढ़े सात बजे स्टार प्लस पर दिखाई जाएगी। ट्वीट में श्रीराम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल, लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी और माता सीता का किरदार निभाने वालीं दीपिका चिखलिया को भी टैग किया गया है।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के प्रयास से रामानंद सागर के धार्मिक सीरियल रामायण को कोरोना वायरस के बीच लॉकडाउन में दूरदर्शन पर दोबारा प्रसारित किया गया था। पहले के दौर में दर्शकों से जिस तरह इसे प्यार मिला था, उससे भी अधिक प्यार इस बार देखने को मिला। इस सीरियल में अरुण गोविल ने श्रीराम, दीपिका चिखलिया ने मां सीता और सुनील लहरी ने लक्ष्मण का किरदार निभाया था। सभी एक्टर्स ने फैन्स के बीच अपनी खास पहचान बनाई।
टेलीविजन सीरियल रामायण ने री-टेलिकास्ट होने के बाद से कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिये। शो को जबरदस्त TRP मिल रही है। शो को लेकर प्रसार भारती के माध्यम ने हाल ही में बताया था कि रामायण के 16 अप्रैल के एक एपिसोड को दुनियाभर में 7.7 करोड़ लोगों ने देखा। इस नंबर के साथ यह शो एक दिन में दुनियाभर में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बन गया।

अब रामायण को स्टार प्लस पर फिर से प्रसारित किया जाएगा। यह 4 मई से शुरू हो गई। रात 7.30 पर शो ऑन एयर हुआ। दूरदर्शन पर रामायण समाप्त होने के बाद उत्तर रामायण शुरू हुई। उत्तर रामायण भी एक दो दिनों में समाप्त होगा। उसके बाद दूरदर्शन पर उसी टाइमिंग पर श्रीकृष्णा शुरू होगा। जबसे रामायण दोबारा शुरू हुआ है तभी से टीआरपी की लिस्ट में नंबर वन है। कुछ दिनों पहले प्रसार भारती के सीईओ शशि शेखर ने बताया था कि साल 2015 से लेकर अब तक जनरल एंटरटेनमेंट कैटगरी (सीरियल्स) के मामले में यह शो टॉप पर है। साल 2015 से अब तक का सबसे अधिक टीआरपी जनरेट करने वाला हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट शो रामायण है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *