बिहार के सीएम Nitish Kumar को निशाना बनाते हुए आरएलएसपी के प्रमुख Upendra Kushwaha ने भारतीय जनता पार्टी को Nitish Kumar से सतर्क रहने की बात कही । उनके अनुसार नीतीश भारतीय जनता पार्टी के साथ विश्वास’घात कर सकते हैं।
Upendra Kushwaha ने मीडिया को कहा कि नीतीश कुमार भाजपा को धोखा देने के लिए आधार बना रहे हैं, जो बिहार में रविवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के दिन से दिखाई देने लगा है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राजनीति में केवल ‘व्यक्तिगत हित’ देखते हैं और भाजपा को नीतीश से “धोखा नंबर 2” के लिए तैयार रहना चाहिए। कुशवाहा ने मीडिया से लोकसभा चुनावों पर चर्चा करने के दौरान यह बातें कहीं।

Upendra Kushwaha ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए कहा, ” नीतीश कुमार जनादेश का अपमान करने के लिए जाने जाते हैं। लोगों के जनादेश और गठबंधन के सहयोगियों को धोखा देना उनकी पुरानी आदत है।”
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव द्वारा नीतीश कुमार पर की गई मजाक की एक प्रसिद्ध पंक्ति का हवाला देते हुए उन्होंने कहा: ” ऐसा कोई सगा नहीं, जिसको नीतीश ने ठ’गा नहीं। यह कहावत जल्द ही सच में बदल जाएगी और इसलिए भाजपा को सतर्क रहना चाहिए।“
Kushwaha ने आगे कहा कि नीतीश की हरकतें हकीकत में धोखे के संकेत हैं।
बिहार के मुख्यमंत्री Nitish Kumar ने रविवार को अपने कैबिनेट में विस्तार किया है। इसके अन्तर्गत आठ नए मंत्रियों को बिहार कैबिनेट में शामिल किया गया है। मंत्रिमंडल में नरेंद्र नारायण यादव, अशोक चौधरी, श्याम रजक, बीमा भारती, राम सेवक सिंह, लक्षमेश्वर राय, संजय झा और नीरज कुमार को शामिल किया गया है । जदयू ने केवल अपने कोटे से ही मंत्रिमंडल में मंत्रियों को शामिल किया है और जदयू के सहयोगी दल भाजपा से कोई भी मंत्रिमंडल में शामिल नहीं किया गया ।
इसके बाद से भाजपा और जदयू के बीच तनाव की खब़रें मीडिया में बनी हुई हैं ।
Latest posts by Rahul Sahu (see all)
- दिल्ली की हवा में नहीं हुआ सुधार , हफ्ते के अंत में मिल सकती है थोड़ी राहत - November 8, 2019
- दिल्ली में दिवाली की रात रिकॉर्ड की गई 250 से ज्यादा जगह आ’ग लगने की घट’नाएं - October 28, 2019
- उपमुख्यमंत्री का पदभार संभालने के बाद दुष्यंत चौटाला ने सिरसा में की जनता से मुलाकात - October 28, 2019