संयोग देखिये कि D-DAY सिर्फ ऋषि कपूर की ही नहीं बल्कि इरफान खान के लिये भी माइलस्टोन थी। इरफान का देहान्त 29 अप्रैल को हुआ और ऋषि कपूर का देहांत 30 अप्रैल को। ऋषि कपूर ने इसमें दाऊद इब्राहिम का किरदार बहुत ही सहजता के साथ निभाया। उनका हावभाव और लुक दाऊद के बेहद करीब माना गया।

दो वेटरन, एक राह पर : इरफान के बाद चिंटू के जाने से फिल्म इंडस्ट्री सदमें में, सिर्फ शोक संवेदनाएं

New Delhi : बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर का देहांत हो गया है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट करे इसकी जानकारी दी है। अमिताभ बच्चन ने ट्वीट कर जानकारी दी – ऋषि चला गया, मैं टूट गया हूं। पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है कि कैसे दो दिनों में दो कलाकार चले गये। 29 अप्रैल को इरफान खान का देहांत हुआ और 30 अप्रैल को ऋषि कपूर चल बसे। देश के राजनेता भी ऋषि कपूर की मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया।

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने अभिनेता ऋषि कपूर की मौत पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर लिखा कि यह सुनकर दुख हुआ कि मुंबई के कैंपियन स्कूल में मेरे वरिष्ठ स्कूली छात्र ऋषि कपूर जिनसे मैंने 1967-68 में इंटर-क्लास ड्रामेटिक्स में प्रतिस्पर्धा की, एक बेहतर दुनिया में चले गए। सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने उनके निधन पर कहा कि अभिनेता ऋषि कपूर का आकस्मिक निधन चौंकाने वाला है। वह न केवल एक महान अभिनेता थे बल्कि एक अच्छे इंसान भी थे।जावड़ेकर ने उनके परिवार, दोस्तों और प्रशंसकों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है।
29 अप्रैल की देर रात ऋषि कपूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। उन्हें मुंबई के एच.एन रिलायंस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। पिछले कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब चल रही थी। लेकिन बुधवार को एक्टर की तबीयत अचानक ज्यादा खराब हो गई जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में एडमिट करवाया गया है। ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कल इस खबर को कन्फर्म किया था कि ऋषि कपूर की तबीतय ठीक नहीं है और वो हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी पत्नी नीतू सिंह उनके साथ हैं।

रणधीर कपूर ने बताया – वे एच.एन. रियालंस हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी तबीयत कुछ दिन से ठीक नहीं चल रही थी, उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसके बाद हमने उन्हें बुधवार सुबह हॉस्पिटल में भर्ती करवा दिया। हालांकि घबराने की कोई बात नहीं है, मुझे पता है वो जल्दी ठीक हो जाएंगे। उनकी पत्नी नीतू उनके साथ हॉस्पिटल में हैं। हालांकि ऐसा हुआ नहीं और आज सुबह उनके देहांत की खबर आई है।
अस्पताल में भर्ती पिता ऋषि कपूर से मुलाकात के लिए उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने मुंबई जाने की इजाजत मांगी है। पेशे से फैशन डिजाइनर रिद्धिमा अपने परिवार के साथ दिल्ली में रहती हैं और उन्होंने स्थानीय अधिकारियों को इस संबंध में एक अर्जी देते हुए कहा है कि चूंकि उनके पिता की तबीयत ठीक नहीं है, ऐसे में वह उनसे मिलने के लिए दिल्ली से मुंबई तक की यात्रा करना चाहती हैं।

लॉकडाउन के बीच अस्पताल में भर्ती ऋषि कपूर के साथ फिलहाल उनकी पत्नी नीतू कपूर और बेटे रणबीर कपूर मौजूद हैं। वहीं कपूर परिवार के अन्य सदस्य भी मुंबई में हैं। रिद्धिमा फिलहाल दिल्ली में अपनी फैमिली के साथ रह रही हैं और पिता की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने पर उन्होंने अधिकारियों से महाराष्ट्र जाने की इजाजत मांगी है। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच दिल्ली की सीमाएं फिलहाल सील हैं। इसके अलावा दिल्ली के सभी हवाई अड्डों से किसी भी तरह के विमान की भी आवाजाही पर रोक लगी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *