New Delhi : शहनाज बोलिए कुछ भी इस सीजन की सबसे मसालेदार कंटेस्टेंट हैं। जब तक वो घर में हैं घर में बोरियत फैल ही नहीं सकती। उनको पता है कब क्या कहना है और किसे कैसे टारगेट करना है। आसिम जो कभी उनके पीछे लट्टू हुआ करते थे। उनसे हर बात पर उलझते दिखते हैं।
कप्तानी के टास्क में शहनाज ने एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिससे घर में आग फैल गई। शहनाज विशाल से कहती हैं कि नेगेटिव पर्सनेल्टी को डिस्क्राइब करो। फिर क्या था विशाल ने ऐसा जवाब दिया कि लोगों की जलने लग गई। विशाल कहते हैं कि जब एक जगह पर शेफाली, आसिम और आरती को जब मिलाया जाता हो तो अपरा तफरी मचती है। उससे जो किरणें निकलती हैं वो नेगेटिव पर्सनेल्टी की होती हैं। ये सुनते ही आसिम क्लास से उठ कर चले गए और बोले कि बेकार क्लास है। शहनाज उन्हें लूजर बोल देती हैं। शेफाली उनके पीछे पीछे ये कहते हुए चली गई कि उन्हें क्लास में इंटरेस्ट नहीं है।
इसके बाद शहनाज आसिम को कहती हैं कि वो ‘एल’ हैं लेकिन उसका कोई लेवल नहीं है। वो कभी शहनाज की बराबरी कर ही नहीं सकता। आसिम और उसकी शेफाली मैडम दोनों कन्फ्यूज रहते हैं। ऐसे में आसिम भी काफी जल भुन जाते हैं और कहते हैं कि आप भी मुझे कब से लूजर बोल बोल कर टारगेट कर रही हैं। शहनाज कहती हैं आसिम अगर मैं पलटी मास्टर हूं न तो तुम भी हो। आसिम भी कह देते हैं आखिर मानती हो न कि तुम पलटी मास्टर हो। घर में वैसे भी बहुत घूम रहे हैं।
बात आगे बढ़ते – बढ़ते इतनी बढ़ गई कि शहनाज आसिम को कहती हैं कि तू पीठ पीछे मत भौंका कर जो भी कहना होता है न मुंह पर बोला कर। बस टास्क में शहनाज के फेवरेट स्टूडेंट बन गए विशाल और उनको मिल गया एक एप्पल।
Latest posts by Live India (see all)
- यामी गौतम एक पंजाबी डायरेक्टर की बेटी - November 28, 2019
- ओडिशा 2023 पुरूष हॉकी वर्ल्ड कप की करेगा मेजबानी - November 28, 2019
- धोनी “जनवरी तक मत पूछो”, जनवरी में फैंस को मिलेगा सरप्राइज या लगेगा शॉक - November 28, 2019