New Delhi : भोपाल की सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कल संसद में महात्मा गांधी के हत्यारे नाथुराम गोडसे का हवाला देशभक्त के तौर पर दिया। इसके बाद विपक्षी पार्टीयों ने भाजपा और प्रज्ञा सिंह पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी प्रज्ञा सिंह पर हमला किया है।
Terrorist Pragya calls terrorist Godse, a patriot.
A sad day, in the history of
India’s Parliament.— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 28, 2019
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस बयान के बाद प्रज्ञा सिंह ठाकुर को आंतकवादी बताया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि आतंकवादी प्रज्ञा आतंकी गोडसे को देशभक्त कहती है, यह भारत की संसद के इतिहास में एक दुखद दिन है।
आपको बता दें कि प्रज्ञा सिंह के बयान पर आज संसद में विपक्ष ने भाजपा पर खूब हमला किया। वहीं ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने प्रज्ञा ठाकुर को गांधी का दु’श्मन करार दिया है। भोपाल से भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर के विवादित बयान पर ओवैसी ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब उसने ऐसा कुछ कहा है। यह दिखाता है कि वह गांधी की दु’श्मन है। वह गांधी के ह’त्यारों की समर्थक है।
गौरतलब है कि अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली भाजपा सांसद साध्वी प्रज्ञा के खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस साल हुए लोकसभा चुनावों में उन्होंने गांधी जी के हत्यारे नाथूराम गोडसे पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि गोडसे देश भक्त थे, हैं और रहेंगे। उनके इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा से उनके टिकट को केंसल करने की मांग की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें कहा था कि वो उन्हें दिल से कभी माफ नहीं कर पाएंगे। लेकिन वो न केवल चुनाव जीत कर सांसद बनीं बल्कि आज उन्हें रक्षा मंत्रालय की संसदीय समीति में जगह देने के लिए नामित भी कर लिया गया है।