चिंटू की प्रार्थना सभा में रोने लगीं नीतू, इमोशल हुई रिद्धिमा, आलिया भट्ट को लेकर पहुंचे रणबीर कपूर

New Delhi : बॉलीवुड के वेटरन एक्टर ऋषि कपूर की तेरहवीं में पहुंचे सभी एक्टर और परिजन इमोशनल हो गये। उनकी पत्नी नीतू कपूर तो बीच प्रार्थना सभा में उनके बारे में बात करते हुये रोने लगीं। तेरहवीं की प्रार्थना सभा मंगलवार को उनके घर पर आ​योजित की गई। प्रार्थना सभा में परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ बेहद करीबी सेलेब्रिटी ने शिरकत की। इस मौके पर एक्ट्रेस आलिया भट्ट हमेशा की तरह कपूर परिवार के साथ खड़ी नजर आईं। आलिया रणवीर कपूर के साथ प्रार्थना सभा में पहुंचीं। दोनों काफी समय से एकसाथ ही रह रहे हैं।

प्रार्थना सभी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं। ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर की तस्वीर बेहद इमोशनल है। ऋषि कपूर की बेटी रिद्ध‌िमा कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों के साथ रिद्धिमा ने भावुक कर देने वाला पोस्ट शेयर किया है। रिद्ध‌िमा ने लिखा – आपको हमेशा याद कर रही हूं पापा। आपकी लेगेसी हमेशा बरकरार रहेगी। हम आपसे प्यार करते हैं। तस्वीरों में रिद्धिमा के साथ रणबीर कपूर भी नजर आ रहे हैं।
इस प्रार्थना सभा में श्वेता बच्चन अपनी बेटी नव्या नवेली के साथ पहुंची। ऋषि कपूर के सबसे बड़े भाई रणधीर कपूर के अलावा उनकी पतनी बबीता, बेटी करिश्मा कपूर, छोटे भाई राजीव कपूर आदि भी इस प्रार्थना सभा में पहुंचे।

दो साल पहले ऋषि कपूर को कैंसर का पता चला था। इसके बाद वह पत्नी नीतू सिंह के साथ न्यूयॉर्क इलाज के लिये गये थे। लंबे समय तक ऋषि कपूर की फैमिली ने उनकी बीमारी के बारे में लोगों से छुपाया था। ऋषि कपूर को 29 अप्रैल को मुंबई के एच.एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होंने 30 अप्रेल की सुबह 8:45 बजे अंतिम सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *