मिलिये प्यारे मियां से- ‘अब्बू’ बुलाने वाली लड़कियों को ‘अय्याशी’ के लिये दुबई लेकर जाता था

New Delhi : भोपाल के पत्रकार प्यारे मियां के काले कारनामों का लगातार खुलासा हो रहा है। प्यारे मियां को बुधवार को श्रीनगर से गिरफ्तार कर लिया गया। मामले का खुलासा होने के बाद से वह फरार था। भोपाल साउथ के एसपी साईं कृष्णा ने कहा – कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा कर उसे आज रात या कल सुबह तक लाया जा सकता है। मीडिया रिपोर्टस की मानें तो वह खुलासे के बाद लड़कियों को हड़काने थाने भी गया था। पुलिस की दबिश बढ़ने के बाद फरार हो गया। एमपी पुलिस ने उसके मामले की जांच के लिये एसआईटी गठित की थी।

प्यारे मियां की चंगुल से छुट्टी लड़कियों ने कई खुलासे किये हैं। सोमवार को उसके घर से छापेमारी के दौरान अय्याशी के सामान मिले। वह अपने एक फ्लैट में डांस बार चलाता था। खुलासे के बाद कई सफेदपोशों के चेहरे भी बेनकाब होंगे, जो पत्रकार प्यारे मियां के महफिल में आते थे।
परिवरिश के नाम पर लड़कियों का प्यारे मियां शोषण करता था। लड़कियां उसे अब्बू कह कर बुलाती थीं। उन्हीं लड़कियों की आबरू से वह खेलता था और दूसरी जगह भी भेजता था। पूछताछ के दौरान एक लड़की ने बताया – अब्बू लड़कियों को लेकर विदेश यात्रा भी करते थे। वह दुबई, सिंगापुर और थाईलैंड जाते थे।
प्यारे मियां सिर्फ नाबालिग लड़कियों को ही धंधे में शामिल करता था। उसके लिये उसकी सहयोगी स्वीटी गरीब घर से लड़कियों को बहला फुसलाकर लाती थी। घर में काम के लिये रहने वाली लड़की को भी धंधे में शामिल कर लिया था। इसके जरिये उसने करोड़ों रुपये की संपत्ति भी बनाई है।

भोपाल साउथ के एसपी साईं कृष्णा ने कहा – इस मामले में प्यारे मियां से जुड़े 2 और लोगों को आरोपी बनाया गया है। उसकी 2 लग्जरी कारें जब्त की हैं। पुलिस ने उसके दो फ्लैट पर छापेमारी की है, जहां एक पब भी मिला है। वहां से भारी मात्रा में विदेशी शराब जब्त की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *