महाराष्ट्र, बिहार, झारखंड में तमाशा बना लॉकडाउन, पंजाब ने लोगों ढिठाई देख कर्फ़्यू लगाया

लॉकडाउन में राँची की सड़क पर जाम

New Delhi : Corona Virus के संक्रमण को रोकने के लिए तमाम राज्यों में लॉकडाउन तो किया गया है लेकिन पढ़े लिखे जाहिललोग अपनी अपनी गाड़ियों में ऐसे घूम रहे हैं कि जाम लग जा रहा है। मुम्बई को गाड़ी वाले जाहिलों ने परेशान कर रखा है तो बिहार केदेशभर से भेड़ बकरियों की तरह लदकर आये लोग। बिहार में भी बस की छतों पर बैठकर घूम रहे हैं।

पहले दिन सोमवार को पटना के कई इलाकों में लॉकडाउन बेअसर दिख रहा है। अगमकुआं, कदमकुआं नाला रोड और पटेल नगर मेंमछली, मांस और पान की दुकानें खुली दिखी। लोग यहां घूमते और गप करते दिखे। मीठनपुर बस स्टैंड पर लोग बस की छत पर सवारहोकर सफर करते दिखे।

31 मार्च तक लॉकडाउन के फैसले के बाद बड़ी संख्या में लोग अपने गांव जा रहे हैं। सोमवार को पटना के मीठापुर बस स्टैंड पर लोगोंकी भीड़ दिखी। बस के अंदर खड़े होने तक की जगह मिली तो लोग छत पर बैठ गए। लोग जान जोखिम में डालकर सफर कर रहे हैंताकि अपने गांव लौट सकें। लोगों से मनमाना किराया भी वसूला जा रहा है।

पटना में बसों की छत पर सवार लोग। अधिकांश लोग बाहर से आये हैं और गाँव जा रहे हैं।

बिहार में अभी तक कोरोना के दो मरीज मिले हैं। पीएमसीएच में 24 घंटे में कोरोना के संदिग्ध 13 नए मरीज भर्ती हुए हैं। इनका सैंपलजांच के लिए भेजा गया है। दूसरे देश से बिहार आए 520 लोगों को सर्विलांस पर रखा गया है। 119 संदिग्ध मरीजों को आइसोलेशन मेंरखा गया है। पटना एम्स का ओपीडी अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। यहां सिर्फ इमरजेंसी मरीजों का ही इलाज कियाजा रहा है।

लॉकडाउन के बाद भी रविवार रात को पटना सिटी के एक कम्युनिटी हॉल में शादी समारोह में लोग जुटे थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करलोगों के हटाया और कम्युनिटी हॉल को सील कर दिया। 5-6 लोगों की मौजूदगी में शादी की रस्म पूरी की गई।

फुलवारी में लॉकडाउन का असर नहीं है। दुकान खुली हैं। लोग बाजार में घूम रहे हैं। मसौढ़ी में लॉक डाउन का असर नहीं दिखा। दुकानेंखुली, सड़क पर वाहनों का परिचालन भी पूर्व की तरह चालू रहा। बाढ़ में सुबह दुकानें खुली और गाड़ियां भी चलने लगी। बाद में पुलिसने गाड़ियों को रोका और दुकानों को बंद कराया। फतुहा में लॉकडाउन का कोई असर नहीं दिखा। यहां ऑटो, ट्रक अन्य गाड़ियां चलरही हैं। दुकानें खुली हैं। बख्तियारपुर में सार्वजनिक वाहन बे रोकटोक चल रहे हैं। दुकानें भी खुली हैं।

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को पूरे पंजाब में 31 मार्च तक कर्फ्यू लागू कर दिया। अमरिंदर ने कहा कि कर्फ्यू में किसी भीतरह की रियायत नहीं दी जाएगी। संक्रमण रोकने के लिए राज्य में धारा 144 लगाई गई थी, फिर लॉकडाउन कर दिया गया था, लेकिनइसका असर दिखाई नहीं दिया और नए केस सामने आते रहे। मजबूरन सरकार को कर्फ्यू लगाना पड़ा।

 

झारखंड की में पुलिस बैरिकेडिंग कर लोगों को रोक रही थी। राजधानी रांची में भी लोगलॉकडाउन का पालन करते नहीं दिखे। बाजारआम दिनों की तरह खुले हुए हैं। हरमू रोड पर तो लंबा जाम लग गया। रांची की सड़कों पर बढ़ती भीड़ को देख पुलिस को लाउडस्पीकरसे लोगों को घर में रहने की अपील करनी पड़ी। रांची के हरमू रोड पर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर वाहनों को रोका। लोगों से वापस घर जानेकी अपील की जा रही है। लॉकडाउन के बाद भी बसें चल रही हैं। यात्रियों से भरी बस पलामू के मोहम्मदगंज पहुंची, जिनकी किसीप्रकार की कोई जांच नहीं की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *