कंगना की बहन रंगोली पर FIR, माहौल खराब करने के आरोप लगे

New Delhi : बॉलीवुड क्वीन Kangana Ranaut की बहन Rangoli का ट्विटर अकाउंट गुरुवार को सस्पेंड कर दिया गया था। और शुक्रवार को पुलिस ने रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज की है। स्पॉटब्वॉय के मुताबिक, वकील अली कासिफ खान ने अंबोली पुलिस थाने में रंगोली के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिकायत में लिखा है कि पूरी दुनिया में कोरोना का कहर मचा हुआ है। लेकिन रंगोली चीप पब्लिसिटी करते हुए एक समुदाय के खिलाफ निशाना साध रही हैं। इससे पहले फराह खान ने भी रंगोली चंदेल के ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर रिएक्शन दिया था। उन्होंने कहा था कि कई बार हम लोगों को उनके खिलाफ बोलना चाहिए जो कि हेट फैला रहे हैं। इस समय हमें दुनिया में सकारात्मक विचार फैलाने चाहिए।
बता दें कि ट्विटर ने कुछ दिन पहले रंगोली को चेतावनी दी थी कि वे नफरत फैलानेवाली ट्यूटस न करें नहीं तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जायेगा। इस चेतावनी के बाद भी वे अपने नियमित ट्वीट करती रहीं। और गुरुवार को अंतत: उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया।
कंगना की बहन रंगोली हर बात पर अपनी बेबाक राय रखती हैं। वह अक्सर अपने ट्वीट्स के चलते विवादों में भी रहती हैं। उनके विवादित ट्वीट्स को देखते हुए ट्विटर ने अब उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया है। रंगोली को विवादित ट्वीट्स न करने के लिए चेतावनी मिली थी। यह बात उन्होंने खुद ट्वीट करके बताई थी। रंगोली ने लिखा था – ट्विटर की ओर से मुझे चेतावनी मिली है।


इस पर रंगोली ने ट्विटर पर राष्ट्रविरोधी होने का भी आरोप लगाया था। रंगोली ने लिखा – तो क्या यह ट्विटर राष्ट्रविरोधी है… जब मैंने ट्विटर जॉइन किया था तो लोगों ने कहा कि यह मरा हुआ है इंस्टा पर चले जाओ। यदि ट्विटर मेरे अकाउंट को सस्पेंड कर देता है तो यह वापस उसी कब्रिस्तान की ओर जा रहे हैं जहां यह था और ऐसा तब होता है जब आप किसी ईमानदार आवाज़ को बंद करते हैं।
रंगोली ने ट्विटर के लिए यह भी लिखा था – ट्विटर हमसे क्या चाहता है, हम गुडमॉर्निंग कहें… क्या शानदार सुबह है, चलिए चाय पीते हैं…यह रही मेरी चाय की तस्वीर। इन सारी बेवकूफियों के लिए किसके पास समय है…हमारे पास यहां किट्टी पार्टी करने से बेहतर काफी कुछ है करने के लिए। रंगोली ने यह भी कहा था कि अगर ट्विटर अकाउंट सस्पेंड करता है तो वह यूट्यूब चैनल खोल लेंगी। अब देखना है कि उनका अगला कदम क्या होगा।
कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल ने अब अपना ट्विटर अकाउंट सस्पेंड किए जाने पर पलटवार किया है। रंगोली ने ट्विटर को पक्षपाती और भारत विरोधी तक करार दिया है। बता दें कि चंदेल सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं। वह बयान भी काफी बेबाकी से देती हैं। बीते दिनों ट्विटर ने उन्हें उनका अकाउंट सस्पेंड करने की चेतावनी दी थी। रंगोली फिर भी ऐसे पोस्ट करती रहीं जिसके बाद ट्विटर ने उनका अकाउंट सस्पेंड किया है।
ट्विटर के इस कदम पर भड़ास निकालते हुए रंगोली ने कहा – यह पूरी तरह से पक्षपाती कदम है। यह अमेरिकन प्लैटफॉर्म है और हम सभी जानते हैं कि यह किस तरह से पक्षपात करते हैं। यह भारत विरोधी है। आप हिंदू देवी-देवताओं और पीएम या गृहमंत्री को आतंकी कहकर मजा बना सकते हैं लेकिन स्वास्थ्य कर्ताओं और पुलिसकर्मियों पर पथराव के खिलाफ नहीं लिख सकते। ऐसा करने पर आपका अकाउंट सस्पेंड हो जाता है। यह क्या है? इस ट्वीट के अलावा एक अन्य ट्वीट में उन्होंने एक समुदाय विशेष को लेकर तल्ख टिप्पणी की है। इस टिप्पणी के बाद वह निशाने पर आ गई हैं। इस ट्वीट के लिए फराह खान ने तुरंत रंगोली की गिरफ्तारी की मांग की है।
इन दिनों कंगना रनौत की बहन रंगोली चंदेल सुर्खियों में हैं। एक कॉन्ट्रोवर्शियल ट्वीट को लेकर रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। रंगोली का ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया था। उन्होंने यूपी के मुरादाबाद में घटी डॉक्टरों की टीम पर हमले के मामले में विवादित ट्वीट किया था। इस ट्वीट को ट्विटर ने अपने नियमों के खिलाफ पाया था। रंगोली ने इसके बाद कहा था कि ट्विटर एक अमेरिकन प्लैटफॉर्म है। यह पूरी तरह पक्षपाती और भारत के खिलाफ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *