कभी सौतन-कभी सहेली : ऐसा रहा रणबीर कपूर की प्रेमिकाओं के साथ दीपिका और कैटरीना का रिश्ता

New Delhi : बॉलीवुड के लवर ब्वॉय रणबीर कपूर के लव अफेयर के किस्से कॉलेज के दिनों से ही मीडिया में आने लग गये थे। लड़कियों में रणबीर कपूर को लेकर एक अलग ही क्रेज रहा है। रणबीर गुड लुकिंग से साथ-साथ टैलेंटिड भी हैं। ऊपर से कपूर खानदान के सबसे मजबूत वारिस। सो उनके एक से बढ़कर एक किस्से भी आते रहे। हालात ऐसे थे कि जब वे पढ़ाई कर रहे थे तब भी मुम्बई के एक पब में सलमान खान के साथ गर्लफ्रेंड को लेकर ही भिड़ गये थे और सलमान खान ने उन्हे थप्पड़ जड़ दिया था। कई मैगजीन के गॉसिप कॉलम में इस घटना ने सुर्खियां बटोरीं। रणवीर के पिता ऋषि कपूर एक इस घटना की वजह से उस स्टार से ताउम्र खफा रहे।

 

बहरहाल फिल्मों में रणबीर कपूर को लोगों ने दीपिका पादुकोण के साथ देखना खूब पसंद किया है। बॉलीवुड की सुपरहिट जोड़ियों में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की जोड़ी शुमार है। जब दीपिका 2007 में बॉलीवुड में फिल्म ओम शांति ओम से शाहरुख खान के साथ इंट्री की तो लोग दीपिका के दिवाने हो गये। दीपिका की खूबसूरती के भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी कायल थे लेकिन दीपिका के दिल में कोई और ही राज कर रहा था। 2007 में दीपिका और रणबीर कपूर का लव रिलेशन शुरू हुआ। दोनों दो साल तक साथ रहे। इस दौरान दीपिका बहुत ही कम फिल्मों में नजर आईं जो ज्यादा चली नहीं। 2009 में रणबीर और दीपिका का ब्रेकअप हो गया। काफी समय डिप्रेशन में रहने के बाद दीपिका ने एक बार फिर कमबैक किया। खुद को संभालते हुए दीपिका ने एक के बाद एक सुपरहिट फिल्में देनी शुरू कर दी।

दीपिका की ये रफ्तार आज भी नहीं रुकी है। आज दीपिका के नाम से ही फिल्म चल जाती हैं। 2018 में दीपिका ने रणवीर सिंह के साथ शादी की। रणबीर कपूर की लाइफ में आयी लड़कियों के बारे में बात करें तो अब तक उन्होंने कई लड़कियों को डेट किया है लेकिन चर्चा में उनके कुछ ही रिलेशनशिप रहे। दीपिका से पहले रणबीर कपूर का नाम फैशन डिजाइनर नंदिता महतानी के साथ जोड़ा जाता था। नंदिता से ब्रेकअप के बाद रणबीर कपूर ने दीपिका को डेट किया।

 

दीपिका से ब्रिकअप के बाद रणबीर कपूर एक्ट्रेस कैटरीना कैफ के साथ लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। दोनों का बॉन्ड काफी मजबूत था। रणबीर-कैटरीना का रिश्ता छह साल तक चला। माना जा रहा था कि दोनों शादी के बारे में सोच रहे हैं। यहां तक कि रणबीर कपूर अपना घर छोड़कर कैटरीना के साथ ही रहने लग गये थे लेकिन इस जोड़ी को न जाने किसकी नजर लग गयी कि 2016 में ये दोनों एक दूसरे से अलग हो गये। जबकि इसी रिश्ते की वजह से रणबीर कपूर और सलमान खान के बीच रिलेशन और भी खराब हो गये थे।

 

2018 में रणबीर कपूर के लव अफेयर की खबरें आलिया भट्ट के साथ आईं। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को लोग साथ में देखना पसंद करते हैं। पिछले ढाई साल से रणबीर और आलिया एक दूसरे के साथ हैं। 2018 में जब रणबीर के पिता ऋषि कपूर को कैंसर होने के बात पता चली थी तो वह उसका इलाज करवाने अमेरिका चले गये थे। इस दौरान रणबीर सहित उनका पूरा परिवार उसके साथ था। आलिया भट्ट भी रणबीर का दुख की घड़ी में साथ देने अमेरिका गईं थीं और महीनों तक वहां रही थी। हाल ही में जब ऋषि कपूर का निधन हुआ तो कपूर खानदार के साथ आलिया भट्ट दिखाई पड़ी। खबरें थी कि रणबीर और आलिया की 21 दिसंबर 2020 में शादी होने वाली थी।

 

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की ऐसी अदाकार है जिसके संबंध बॉलीवुड के ज्यादातर लोगों के साथ मधुर हैं। दीपिका पादुकोण ने ब्रेकअप के बाद भी रणबीर कपूर के साथ कई फिल्मों में काम किया और उनकी दोस्ती बरकरार रखी तो वह रणबीर कपूर की गर्फफ्रेंड के साथ कैसे अनबन रख सकती हैं। आलिया भट्ट दीपिका के पति रणवीर सिंह की अच्छी दोस्त हैं। दोनों ने फिल्म गली बॉय में साथ काम किया था। दीपिका और आलिया की बॉन्डिंग भी काफी शानदार है। कैटरीना के साथ दीपिका की अनबन को लेकर भी कभी कोई खबर सामने नहीं आयी हैं। कैटरीना और आलिया के रिश्ते को लेकर भी कभी निगेटिव खबरें या रयूमर नहीं आई। रणबीर की दूसरी गर्लफ्रेंड के साथ भी कभी किसी के अनबन की खबर नहीं आती। शायद यह रणबीर की काबलियत है कि वे कभी किसी को एक दूसरे में मिक्स नहीं करते और कभी किसी को किसी के सामने नीचा नहीं दिखाते जिससे रिश्तों में बहुत अधिक खटास नहीं आती कि लोगों की नजर में आ जाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *