New Delhi: गांधी परिवार को मिल रहे एसपीजी सुरक्षा कवर को हटाने पर कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मो’र्चा खोल दिया है। राजधानी दिल्ली में भारतीय युवा कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ ना’रे लगाए हैं और वि’रोध-प्र’दर्शन किया है।
कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, और पार्टी नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा को एसपीजी सुरक्षा से बाहर रखा गया है। संसद के शीतकालीन सत्र में कांग्रेस ने यह मुद्दा काफी जोर-शोर से सदन में उठाया है। कांग्रेस ने सरकार पर आ’रोप लगाया है कि बदले की भावना के साथ यह कदम उठाया गया है।
कांग्रेस सांसद आनंद शर्मा ने गांधी परिवार के सदस्यों की एसपीजी सुरक्षा वापस लेने पर जवाब मांगा है। आनंद शर्मा ने कहा कि नेताओं की सुरक्षा का मुद्दा पक्षपात और राजनीति से ऊपर है। सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा, इंदिरा गांधी के परिवार से संबंधित हैं। इतिहास से सबक लेकर सरकार पर इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी है।
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की हत्या से तो हम सभी वाकिफ हैं। किन हालातों में इनकी मौ’त हुई है, यह किसी से छिपी नहीं है। जा’न का ख’तरा होने के बावजूद एसपीजी सुरक्षा कवर हटाना कांग्रेस के पल्ले नहीं पड़ रहा है।
वहीं राज्यसभा में इस मुद्दे पर भाजपा कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि इस मु्द्दे पर राजनीतिक रवैया नहीं अपनाया गया है। सुरक्षा हटाई नहीं गई है। उन्होंने कहा कि गृह मंत्रालय का प्रोटोकॉल तय है, किसी नेता नहीं बल्कि गृह मंत्रालय के द्वारा ख’तरे का आकलन कर सुरक्षा दी या हटाई जाती है।
Latest posts by Live India (see all)
- असम : विपक्षी विधायकों ने नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ विधानसभा से किया वॉकआउट - November 28, 2019
- नाथूराम गोडसे को ‘देशभक्त’ बताने पर प्रज्ञा ठाकुर पर भड़के ओवैसी, बताया गांधी का दुश्मन - November 28, 2019
- बाल ठाकरे और इंदिरा गांधी जी के बीच थे अच्छे संबंध : बालासाहेब थोराट - November 28, 2019