UP-Bihar में बारिश बिगाड़ सकता है होली मूड, अगले 4-5 दिन तक रोज छिटपुट बारिश की आशंका

New Delhi : बुधवार को North India के कई हिस्सों में बारिश हुई, जिससे मौसम में एक बार फिर ठंडक बढ़ गई है। आगे भी अभी48 घंटे मौसम खराब रहेगा और बारिश के साथ ओले गिरने का भी पूर्वानुमान लगाया गया है। skymetweather ने बताया कि अगले दोदिनों तक North India के मैदानी राज्यों में और ज्यादा बारिश होने की आशंका है। वहीं, तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि होने के भीआसार हैं।

जम्मू कश्मीर के पास एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ पहुंचा है और इसके प्रभाव से चक्रवाती हवाओं का गढ़ राजस्थान तक गया। वहीं, पंजाब से हरियाणा होते हुए पूर्वी उत्तर प्रदेश तक भी यह सक्रिय हो गया है। इसी कारण एजेंसी ने उम्मीद लगाई है कि गुरुवार शाम कोपंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर हल्की से सामान्य और कुछ स्थानों पर भारी बारिश होगी। वहीं, इस दौरान कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि की भी आशंका लगाई गई। इसके साथ ही राजस्थान के उत्तरी और पूर्वी जिलों में भी कुछ स्थानोंपर हल्की से सामान्य बारिश और ओले गिरने की आशंका है।

डेमो पिक

एजेंसी द्वारा बताया गया कि आज रात और शुक्रवार सुबह के बीच बारिश की गतिविधियां तेज हो सकती हैं। हालांकि, 6 मार्च सेपश्चिमी पंजाब और पश्चिमी हरियाणा में मौसम शांत होने लगेगा, लेकिन हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 7 मार्च की सुबहया दोपहर तक मौसम खराब रह सकता और रुकरुक कर बारिश भी होने के आसार हैं।

स्काईमेट द्वारा राजधानी दिल्ली में 4 तारीख को बारिश के उम्मीद लगाई गई थी और दिल्ली में बारिश हुई भी। इसके साथ ही बारिश केसाथ आई ठंडी हवाओं ने दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदल दिया। तापमान में अचानक गिरावट आई। राजधानी दिल्ली में अगले 2 दिनोंतक रुक रुक कर बारिश होती रहेगी। कुछ स्थानों पर तेज वर्षा की भी संभावना है। ओलावृष्टि भी हो सकती है। वहीं, आपको बता देंकि गुरुवार सुबह पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बारिश की खबर है।

Demo pic

हिमाचल प्रदेश में मौसम फिर एक बार बदल गया है। यहां कई इलाकों में काफी बर्फबारी हो रही है। इसके साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारीहुई, जिससे मौसम ठंडा हो गया।उत्तरप्रदेश में हो रही बारिश का दौर अभी सात मार्च तक जारी रहेगा। आठ और नौ मार्च को मौसम ठीकहोगा, लेकिन दस मार्च को फिर मौसम चेंज और इसके साथ ही बारिश के आसार लगाए गए हैं। यानी होली के दिन भी बूंदाबांदी होसकती है। पश्चिमी विक्षोभ के चलते, यहां मौसम खराब हो रहा है।

ओडिशा में पिछले बहुत दिनों से किसी ना किसी इलाके में बारिश हो रही है और फिलहाल अभी भी मौसम के शांत होने का कोईअनुमान नहीं लगाया गया है। ओडिशा के अधिकांश जिलों में आठ मार्च तक बिजली की गड़गड़ाहट के साथ आंधी बारिश की संभावनाहै। इसे देखते हुए आठ मार्च तक अधिकांश जिलों में येलो वार्निग जारी की गई है। तटीय ओडिशा में यह स्थिति और गंभीर होने वालीहै। तटीय ओडिशा में कुछ जगहों पर आसमानी बिजली गिरने की संभावना अधिक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *