दुष्यंत सिंह अपनी माँ वसुंधरा राजे के साथ

संसद तक कोरोना की दस्तक : कोरोना पीड़ित सिंगर कनिका की पार्टी में थे MP दुष्यंत सिंह, फिर संसद में बैठे

New Delhi  : ‘बेबी डॉल मैं सोने दीफ़ेम Singer Kanika Kapur Corona Virus से पीडि़त है गईं हैं। उनका टेस्ट पॉजिटिव आयाहै। वह कुछ दिन पहले ही लंदन से आईं थीं। Spotboy ने सिंगर के भाई से बात की और उन्होंने इसकी पुष्टि की है।

कनिका कपूर को कोरोनावायरस के टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया है। 41 वर्षीय सिंगर कुछ समय के लिए लंदन में थीं और 15 मार्च कोलखनऊ लौट आईं। उन्होंने अधिकारियों से इसकी जानकारी देने से परहेज किया। लखनऊ पहुंचने पर कनिका ने अपने दोस्तों औरपरिवार के लिए एक पांच सितारा होटल में एक भव्य पार्टी भी रखी थी। रिपोर्ट के अनुसार इसमें कई ब्यूरोक्रैट, राजनेता और समाज केप्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हुए थे। पार्टी में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे और भाजपा सांसद दुष्यंत सिंह भी शामिल हुए थे। दुष्यंतसिंह कल संसद भी पहुंचे थे। हालांकि, कनिका कपूर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद भाजपा सांसद ने खुद को Isolate कर लिया है।

स्पॉट बॉय ने उनके भाई से बात की, जो खुद इस समय लखनऊ में भी है और उन्होंने इस बात की पुष्टि की। उन्होंने कहा, ‘हां, वह लंदनगई थी और वापस आने के बाद उसने गले में खराश और फ्लू की शिकायत की। हमने उनका टेस्ट करवाया और यह पॉजिटिव आया है।

इस समय कनिका को लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा हैं। बॉलीवुड के कई कलाकारविदेशों में शो कर भारत वापिस लौटते हैं। ऐसे में उन्हें अपना ख्याल जिम्मेदारी से रखना चाहिए। कनिका कपूर ने कई फ़िल्मी गाने गाएहैं। इनमेंबेबी डॉल मैं सोने दीफेमस हैं। इसके अलावा वहचिट्टियां कलाइयांके लिए भी जानी जाती हैंl उन्हें लखनऊ के किंग जॉर्जमेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कनिका लखनऊ के एक विशाल अपार्टमेंट में रहती हैं। चिकित्सा अधिकारियों को अब समझ में नहीं रहा कि कैसे पूरी इमारत औरपार्टी में शामिल मेहमानों का टेस्ट करें। समाचार एजेंसी एएनआई ने कनिका का नाम लिए बिना एक घंटे पहले उल्लेख किया था किकनिका उन चार लोगों में से एक हैं, जो आज उत्तर प्रदेश में कोरोनावायरस टेस्ट में पॉजिटिव आई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *