बालगृह में 57 लड़कियों को कोरोना, दो प्रेग्‍नेंट और एक एचआईवी पॉजिटिव, CM योगी ने रिपोर्ट तलब की

New Delhi : उत्तर प्रदेश के कानपुर में राजकीय बालगृह में 57 लड़कियां कोरोना संक्रमित मिली हैं। इनमें 17 साल की दो किशोरियां प्रेग्नेंट भी हैं। एक गर्भवती किशोरी कोरोना पॉजिटिव होने के साथ ही एचआईवी पॉजिटिव भी है और दूसरी हेपेटाइटिस सी से ग्रस्त है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले की रिपोर्ट मांगी है। एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा – दोनों किशोरियां शेल्टर होम आने से पहले प्रग्नेंट थीं। वह पहले से गर्भवती हैं और उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। एक लड़की कन्नौज और दूसरी आगरा की है।
दोनों किशोरियां 8 महीने की गर्भवती हैं। दोनों को जज्चा-बच्चा अस्पताल मे रेफर किया गया था। डॉक्टरों ने प्रोबेशन अधिकारी से गर्भवती लड़कियों की बैक हिस्ट्री की डिमांड की थी। प्रेग्नेंट बच्चियों से जुड़े दस्तावेज शेल्टर होम में रखे गये हैं। संक्रमण की वजह से शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। पूरे स्टाफ को क्वारैंटाइन किया गया है। इस वजह से लड़कियों से जुड़े दस्तावेज नहीं मिल सकते हैं।
महिला आयोग की सदस्य पूनम कपूर का कहना है- सीएम योगी ने इस मामले में कानपुर डीएम से बात की है और रिपोर्ट मांगी है। बालिका गृह में काफी लड़कियां पॉक्सो एक्ट में आती हैं। बच्चियां कम उम्र की होती हैं और उन्हें वहां रखा जाता है। राजकीय बालगृह में किसी भी आदमी का जाना वर्जित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *