New Delhi: भाजपा के प्रवक्ता प्रेम रंजन पटेल ने एक टीवी शो में बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को अनपढ़ कह डाला। पटेल ने कहा कि राबड़ी देवी अनपढ़ हैं उनका कुछ बुझाता ( समझ में नहीं आना ) नहीं है। राबड़ी देवी ने भाजपा और संघ पर तंज कसते हुए दोनों को महिला विरोधी बताया हैं। रावड़ी ने ट्वीट कर लिखा है कि – “भाजपाईयों के संस्कार में ही गाली-गलौज है। महिलाओं का अपमान करने वाले इन बेशर्म संघियों को ज्ञात रहना चाहिए कि इनकी हाफ़-पैंट को फ़ुल-पैंट किसने करवाया था? संघी शुरू से ही महिला विरोधी रहे हैं। कभी चौबे तो कभी सुशील मोदी और उनके अमर्यादित चेले-चपाटे महिलाओं को गाली देते रहते है”।
कल विधानपरिषद में सदन की नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने पमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी और मुख्यमंत्री नितीश कुमार पर जमकर बरसीं। राबड़ी देवी ने उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर सृजन घोटाले में संलिप्त होने का आरोप लगाया।
अपने पति लालू यादव के बचाव में उन्होंने कहा कि – भाजपा के साथ कांग्रेस भी चारा घोटाले में शामिल है। इन सबकी जांच होनी चाहिए।
राबड़ी ने कहा कि सुशील मोदी जब तक लालू प्रसाद यादव का नाम नहीं लेते, उनका खाना हज़म नही होता है। सुशील मोदी खुद को पाक साफ बताते हैं जबकि उनके पास अथाह सम्पति है। इसके साथ ही नीतीश कुमार की भी संपत्ति की जांच होनी चाहिए। इनकी सरकार में 36 घोटाले हुए, इनकी विदेशों में भी संपत्ति है।