बाबा रामदेव बोले – तमाम मदरसे और गुरुकुल मंदिर में एक साथ छापेमारी हो, पता चलेगा हथि’यार कहाँ हैं

New Delhi : योग गुरु Baba Ramdev ने कहा है कि कुछ लोग आरोप लगाते हैं कि Patanjali  Yogapeeth का Aacharyakulam हिंदू मदरसा है। अगर ऐसा है तो हिंदुस्तान के तमाम मदरसे और गुरुकुल मंदिर में एक साथ छापेमारी होनी चाहिए। मैं यकीन दिलाता हूंकि हिन्दू मंदिर में कोई हथियार नहीं मिलेगा। सबको पता भी चल जायेगा कि हथियार आख़िर निकलते कहाँ से हैं।

बाबा रामदेव ने Shaheen Bagh के मसले पर कहा कि विचारधारा, धार्मिक विश्वास, आस्था के नाम पर जो जहर देश में घोला जा रहाहै, वही शाहीन बाग का मूल कारण है। आपस के जहर को दूर करने की जरूरत है। उन्होंने आग्रह किया कि हिन्दू मुस्लिम आतंकवाद केनाम पर देश को तोड़ें। उन्होंने कहा कि मैं भी हिन्दू हूं, मैं डरता हूं और डराता हूं। कुछ लोग कहते हैं कि भारत में मुझे डर लगता है।यह देश 125 करोड़ भारतीय का है। यहां कोई धर्म खतरे में नहीं है। खतरे में वो लोग हैं जो देश तोड़ना चाहते हैं। कुछ का कहना है किमेरे साथ दोयम व्यवहार होता है। यह सही नहीं है। भारत संविधान से चलता है। हमारी धार्मिक आस्था से किसी को कोई बाधा नहीं है।

पतंजलि योगपीठ का आचार्याकुलम

शनिवार को झारखंड के राँची पहुँचे बाबा रामदेव ने कहा कि आज 70 प्रतिशत भारतीय युवा पोर्न देखते हैं। इससे देश का माहौलख़राब हो रहा है। मॉडर्न सब्जेक्ट के लिए, वैदिक विषय के लिए, योगा और अनुशासन के लिए आचार्यकुलम में एक्सपर्ट को लगायागया है। उन्होंने कहा कि स्ट्रक्चर से लेकर करैक्टर तक यहां बनता है। अभी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र के बच्चे इस स्कूल में पढ़ रहे हैं।जल्द ही यह स्कूल देश के टॉप 5 स्‍कूलों की श्रेणी में गिना जाएगा। आचार्यकुलम पर बाबा रामदेव ने कहा कि यह एक वर्ष का एकप्रयोग है उसका असर बच्चों में दिख रहा है। शिक्षा, भाषा और तकनीक के अलावा अनुशासनएकाग्रता जरूरी है। इससे शारीरिक औरबौद्धिक विकास होता है। शिक्षा, योग और अच्छी आदतें यहां सिखाई जाती हैं।

बाबा रामदेव ने कहा कि देश में अतिवादियों की संख्‍या बढ़ रही है। अर्बन नक्सल, धर्म जाति के नाम पर राजनीतिक उद्देश्‍य से इसे बढ़ावादे रहे हैं। यह वैचारिक आतंकवाद है। आक्रमक बनें लेकिन देश के विकास के लिए बनें। एक दूसरे से लड़कर नहीं। देश में वैचारिकआतंकवाद, मजहबी उन्माद और अंध राष्ट्रवाद और संप्रदायवाद हो। उन्होंने कहा कि देश पर मरमिटने वाला युवा राष्ट्रवाद के लिएतैयार हों। इसकी पहल के लिए आचार्यकुलम की स्थापना की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *