New Delhi: हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर लोकसभा सीट से चौथी बार सासंद चुनकर संसद पहुंचने वाले Anurag Thakur को वित्त और कार्पोरेट कार्य मामलों का राज्य मंत्री बनाया गया है।
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के पुत्र Anurag Thakur को मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने पर हिमाचल के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बधाई दी है। अनुराग ठाकुर पिछली Modi Government में मंत्री बनने से रह गए थे। उन्हें पूरे पांच साल के दौरान किसी भी मंत्रालय की जिम्मेदारी नहीं दी गई थी।
पिछली मोदी सरकार में Anurag Thakur को मुख्य सचेतक बनाया गया था। इसके अलावा अनुराग ठाकुर एक क्रिकेटर भी रहे हैं। साथ ही भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। क्रिकेट के रास्ते राजनीति में एंट्री करने वाले अनुराग ठाकुर को सर्वश्रेष्ठ सांसद का भी अवॉर्ड मिल चुका हैं।
साल 2008 में Anurag Thakur पहली बार लोकसभा उपचुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने साल 2009, साल 2014 और अब साल 2019 में हमीरपुर लोकसभा सीट से चौथी बार जीत दर्ज हासिल की है। प्रेम कुमार धुमल के बेटे होने के नाते अनुराग ठाकुर को राजनीति विरासत में मिली थी।
नरेंद्र सिंह तोमर बने कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री, पेयजल पंचायती राज की भी मिली जिम्मेदारी
Anurag Thakur बीजेपी के मुखर सांसद रहे चुके हैं। साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता ओर भाजयुमों के अध्यक्ष होने के नाते वह कलकत्ता से जम्मू कश्मीर तक तिरंगा यात्रा भी निकाल चुके हैं। इस बार अमित शाह ने चुनाव प्रचार के दौरान कहा था कि हमीरपुर की जनता अनुराग ठाकुर को एक बार फिर चुनकर लोकसभा भेजे उन्हें बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा। तभी से यह कयास लगाए जाने लगे थे कि इस बार मोदी मंत्रिमंडल में अनुराग ठाकुर को जगह मिल सकती है।
Manish
Latest posts by Manish (see all)
- हार्दिक पटेल बोले- अमित शाह के गृहमंत्री बनने से काफी खुश हैं भक्त, कह रहे अब तेरा क्या होगा - May 31, 2019
- वित्त और कार्पोरेट कार्य मामलों के राज्य मंत्री बने अनुराग ठाकुर, रह चुके हैं BCCI अध्यक्ष - May 31, 2019
- नरेंद्र सिंह तोमर बने कृषि एंव ग्रामीण विकास मंत्री, पेयजल पंचायती राज की भी मिली जिम्मेदारी - May 31, 2019