अजय देवगन की दरियादिली : दिहाड़ी कलाकारों के लिये खोल दी अपनी तिजोरी

New Delhi : अजय देवगन ने अपने 51वें जन्मदिन से पहले अपनी तिजोरी मजदूरों के लिये खोल दी है। अजय देवगन ने फिल्म उद्योग से जुड़े दिहाड़ी कलाकारों के लिये पैसे दिये हैं ताकि उन्हें इस लॉकडाउन में फांकाकसी का सामना न करना पड़े।
दिहाड़ी कलाकारों के मददगारों में अब अजय देवगन का नाम भी जुड़ गया है। सुपरस्टार ने अपने 51वें जन्मदिन से ठीक पहले फेरेशन को 51 लाख रुपए का दान देने का संकल्प लिया है।
FWICE के महासचिव अशोक पंडित ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा – अजय देवगन ने महासंघ को 51 लाख रुपए दान करने का संकल्प लिया है। मुझे खुशी है कि अजय और रोहित जैसे लोग दिहाड़ी मजदूरों की मदद कर रहे हैं, जिन्हें मुश्किल दौर में इसकी सबसे अधिक आवश्यकता होती है। मंगलवार को रोहित शेट्टी ने फेडरेशन को 51 लाख रुपए की सहायता राशि दी थी।
FWICE के चीफ एडवाइज़र और फिल्ममेकर अशोक पंडित ने एक वीडियो संदेश के ज़रिए इस बात की जानकारी साझा की।


अशोक पंडित ने अपना एक वीडियो ट्वीट किया और लिखा – डियर अजय देवगन 5 लाख सिने मज़दूरों की भलाई के लिए FWICE को 51 लाख रुपये की सहायता देने के लिए हम आपका शुक्रिया अदा करते हैं। आपने हर बार खुद को साबित किया है, खास कर मुसिबत की घड़ी में कि आप हकीकत में एक सिंघम हैं. गॉड ब्लेस यू।
पंडित ने बातचीत में आगे कहा – हमसे आर्थिक सहायता देने के इच्छुक अन्य लोगों ने भी संपर्क किया है। हम उन्हें खाते की जानकारी प्रदान कर रहे हैं। मुझे आशा है कि अधिक से अधिक लोग दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों की मदद के लिए आगे आएंगे।
फेडरेशन के जनरल सेक्रेटरी अशोक पंडित के मुताबिक, रोहित शेट्टी के अलावा ‘सुपरस्टार सिंगर्स’ जैसे शोज की निर्माता फ्रेम्स प्रोडक्शन कंपनी की ओर से 25 लाख रुपए का राशन उपलब्ध कराया गया है तो वहीं ‘कर्म संगिनी’ और ‘अभिलाषा’ जैसे सीरियल्स के निर्माता शशि-सुमित प्रोडक्शन ने 50 हजार रुपए की आर्थिक मदद दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *