आप अपने सबसे सुरक्षित यौन साथी हैं : अमेरिकी प्रशासन की एडवाइज़री, फ़िलहाल मास्टरबेट ही बेहतर

New Delhi : दुनिया में Corona Virus थमने का नाम नहीं ले रहा। रविवार सुबह तक 188 देश इससे प्रभावित हो चुके थे। इस दौरानकुल 3,06,939 मामले सामने आए। 13,032 लोगों की मौत हो गई। इटली में शनिवार को Corona से 800 लोगों की मौत हो गई।इंग्लैंड के बर्किंघम पैलेस में एक स्टाफ़ को कोरोना हो गया है। यह स्टाफ़ महरानी के ख़ास दस्तरख़ान में है। इससे हड़कंप मच गया है।

NYC का मेमो

बहरहाल जहां कोरोना विकराल स्थिति में हैं वहाँ सबसे बड़ा सवाल यह भी है कि क्या ऐसे समय में सहवास ठीक रहेगा? इसका जवाबन्यूयार्क स्वास्थ्य विभाग (NYC) ने शनिवार को दोपन्नों का एक ज्ञापन छापकर दिया। इसका शीर्षक हैसेक्स एंड कोरोनावायरसडिसीज (COVID-19)इसमें कहा गया है

साथी के लार या म्यूकस के सीधे संपर्क में आने के से ख़तरा है लेकिन निश्चिंत होनेवाली बात यह है कि वायरस लोगों के मल में तोपाया गया है, लेकिनसेमिनलया योनि में नहीं।

NYC हेल्थ का कहना है कि जब सेक्स करने की बात आती है, तोआप अपने सबसे सुरक्षित यौन साथी हैं।

मास्टरबेट कोरोना का संक्रमण नहीं बढ़ने देगा। खासकर तब, जब आप मास्टरबेट करने के बाद कम से कम 20 सेकंड के लिए साबुनऔर पानी से अपने हाथ (और किसी भी सेक्स टॉयज) को धोते हैं।

एजेंसी बताता है कि अगर आप मास्टरबेट नहीं करना चाहते हैं तो दूसरा सबसे सुरक्षित दांव अपने पार्टनर के साथ सेकस करना है। ऐसेमें कोरोना क्लोज़्ड ग्रुप में रहेगा। भूलकर भी रिलेशन के बाहर सेक्स करें। किस करना कोरोना को बहुत तेज़ी से बढ़ा सकता है। सेकसवर्कर कोरोना की बड़ी वाहक। बच के रहें।

इधर इटली के पूर्व फुटबॉल स्टार पाओलो माल्दिनी और उनके बेटे का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। उनके क्लब एसी मिलान ने यहजानकारी दी। माल्दिनी को दुनिया के बेस्ट डिफेंडर में से एक माना जाता है। 51 साल के माल्दिन फिलहाल एसी मिलान के टेक्नीकलडायरेक्टर हैं। इस बीच, इटली में रविवार सुबह तक संक्रमण के कुल 53,578 मामले सामने चुके थे। 4,825 लोगों की मौत हो चुकीहै।

स्पेन में कोरोनावायरस को रोकने के अब तक के सभी प्रयास ज्यादा सफल नहीं हुए। यहां शनिवार को 5 हजार नए मामले सामने आए।यहां कुल मिलाकर 25,496 लोग रविवार सुबह तक संक्रमित पाए गए हैं। 1,378 की मौत हो चुकी है। सरकार ने लॉकडाउन किया।लेकिन, शनिवार और रविवार के आंकड़े देखें तो साफ हो जाता है कि लॉकडाउन से कोई फायदा नहीं हुआ। माना जा रहा कि रविवारको हेल्थ कमेटी की बैठक में और सख्त उपायों का ऐलान किया जा सकता है।

भारत में जनता कर्फ़्यू के दौरान ख़ाली सड़कें

अमेरिका के उप राष्ट्रपति माइक पेंस और पत्नी कैरेन पेंस की टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। उनके प्रवक्ता ने शनिवार देर रात ट्विटर परयह जानकारी दी। पेंस और कैरेन दक्षिण कोरिया के एक प्रतिनिधिमंडल से मिले थे। इसके कुछ सदस्य बाद में पॉजिटिव पाए गए थे।इसके बाद ही पेंस का टेस्ट कराया गया। पेंस के स्टाफ का एक सदस्य भी पॉजिटिव पाया गया था। इस बीच, अमेरिका में रविवार सुबहतक संक्रमण के कुल 26,112 मामले सामने आए। 325 लोगों की मौत हो चुकी है।

एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने शनिवार रात कहा, “कोरोनावायरस के मामले हमारे देश में बढ़ते जा रहे हैं। एप्पल ने फैसला कियाहै कि वो अमेरिका और यूरोप में कुल 20 लाख मास्क दान करेगी।बाद में कंपनी ने एक बयान भी जारी किया। इसमें कहा गया कि 20 लाख मास्क के अलावा वो कुछ जरूरी मेडिकल इक्युपमेंट्स भी डोनेट करेगी। कंपनी ने चीन में अपने स्टोर बंद कर दिए हैं। उसनेसंक्रमण से लड़ने के लिए 15 लाख अमेरिकी डॉलर देने का भी ऐलान किया है।

कुवैत सरकार ने कुछ दिनों पहले लोगों से घरों में ही रहने को कहा था। इसका कोई खास असर नहीं हुआ क्योंकि लोगों ने आवाजाही परसरकार के निर्देश नहीं माने। अब उप प्रधानमंत्री अनस अल सालेह ने साफ कर दिया है कि सरकार को सख्त कदम उठाने पर मजबूरहोना पड़ा है। रविवार को 11 घंटे के कर्फ्यु का ऐलान कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि जो भी नागरिक कर्फ्यु का उल्लंघनकरेगा, उस पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *