कभी बूढी नहीं होतीं भारत के किनारे बसे इस गांव की महिलाएं…टूरिस्टों से करती हैं शादी

New Delhi : New Delhi :  इस संसार में भगवान ने किसी को कम खूबसूरत बनाया है तो किसी को ज्यादा खूबसूरत बनाया है। इंसान जवान और सुंदर दिखने के लिए बहुत उपाय करता है, लेकिन उम्र के हिसाब से इंसान की खूबसूरती में बदलाव होता रहता है और यही प्रकृति का नियम है, लेकिन आज हम आपको एक ऐसी जगह के बारे में बताने वाले हैं जहां की औरतें 70 साल की उम्र भी बहुत खूबसूरत दिखती हैं। उन्हें देखकर कोई उनकी असली उम्र भी भी बता पायेगा। दुनिया में कई जनजातियां पाई जाती हैं, उनमें से एक ‘हुंजा जनजाति’ भी है।

एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि इस जनजाति के इंसान लंबे समय तक खूबसूरत और जवान दिखाई देते हैं। 70 साल की औरतें भी 18 साल की लगती हैं। आपको बता दें कि यह जनजाति पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के गिलगिट इलाके में स्थित है। यहां की हंजा घाटियां इन्हीं जनजातियों के कारण मशहूर है। इन घाटियों की वजह से ही इन जनजातियों को अपनी पहचान मिली है।
भारत के उत्तरी छोर में स्थित इस जनजाति की औरतें 65 से 70 साल की उम्र में भी बच्चे को जन्म दे सकती हैं। यहां की जलवायु की वजह से इन लोगों को रोगों से लडने की क्षमता अधिक होती है। इस वजह से ये लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं और स्वस्थ रहते हैं। इस जनजाति के लोग 100 साल तक आसानी से जीवित रह लेते हैं। इनकी जवानी और खूबसूरती का राज इनके खाने-पीने में छुपा है। ये लोग ज्यादातर ज्वार-बाजरा, खुमानी व मेवा का सेवन करते हैं।

यहां मर्दों की संख्या बहुत कम है। यहां कि लड़कियां ज्यादातर टूरिस्ट लोगों से शादी करके उनके साथ चली जाती हैं। ऋषि कपूर की एक फिल्म हिना में इनकी कहानी दिखाई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *