संजीवनी की एक्ट्रेस लॉकडाउन में आस्ट्रेलिया में फंसी, सारे सेविंग खर्च, होटल छोड़ PG में शिफ्ट हुईं

New Delhi : Corona Virus के चलते देश में लॉकडाउन लगा हुआ है और इस वजह से कई लोग देश के बाहर फंसे हैं। संजीवनी टेलीविजन शो फेम एक्ट्रेस चांदनी भगवनानी भी ऑस्ट्रेलिया में फंसी हैं। चांदनी ने स्पॉटबॉय से बात करते हुए बताया कि वह पिछले 1 महीने से ऑस्ट्रेलिया में फंसी हैं। चांदनी ने इसके साथ ही ये भी बताया कि वह वहां किन परेशानियों से जूझ रही हैं।

चांदनी ने कहा कि वह अपनी सेविंग्स का इस्तेमाल करके वहां अपना गुजारा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पहले वह 1 महीने तक ऑस्ट्रेलिया में एक होटल में रहीं, लेकिन अब उन्होंने मेलबर्न में एक अपार्टमेंट रेंट पर ले लिया है। वह अब वहीं रह रही हैं। उस अपार्टमेंट में उनके साथ 2 भारतीय लड़कियां और रह रही हैं। 2 लोगों के साथ अपार्टमेंट शेयर करने से उन पर ज्यादा बोझ भी नहीं पड़ रहा।
चांदनी ने बताया कि जिन लड़कियों के साथ वह रही हैं, अब वो उनकी दोस्त बन गई हैं। वह उन दोनों के साथ मिलकर इस मुश्किल समय को काट रही हैं। चांदनी ने कहा कि वह इस वक्त अपने मम्मी-पापा को काफी मिस कर रही हैं। वह अपने पेरेंट्स से जल्द मिलना चाहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *