RSS पब्लिश करेगा बापू पर किताब; महात्मा गांधी : एक शाश्वत विचार

New Delhi : 30 जनवरी 1948 को बापू की ह’त्य’ा नाथूराम गोडसे के द्वारा किये जाने के बाद से ही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और राष्ट्रीयस्वयं सेवक संघ (RSS) लोगों के बीच चर्चा का केंद्र रहे हैं। इस संदर्भ में यह विषय फिर एक बार सुर्खियों में होगा। दरअसल, बापू की150वीं जयंती के उपलक्ष्य में RSS गुजरात प्रांत एक किताब प्रकाशित करने जा रहा है। इसका नाम हैमहात्मा गांधी: एक शाश्वतविचार। 250 पेज की इस किताब के प्रकाशन का मकसद युवा पीढ़ी को गांधीजी के विचारों के बारे में बताना है

पहले चरण में यह किताब गुजराती भाषा में प्रकाशित होगी और बाद में हिंदी, अंग्रेजी और अन्य भाषाओं में इसका अनुवाद होगा। संघ केगुजरात प्रांत के सहप्रचार प्रमुख और विश्व संवाद केंद्र के मैनेजिंग ट्रस्टी हितेन्द्र मोजिद्रा ने कहा, ‘‘हमारा प्रयास है कि पुस्तक केमाध्यम से गांधीजी के देशहित के विचार समाज में, विशेषकर युवा पीढ़ी के बीच रखे जाएं। वर्तमान में गांधीजी के विचार शाश्वत क्योंहैं, इस बारे में गुजरात के बुद्धिजीवी, लेखक, संत, डॉक्टर, चिंतक, साहित्यकार और अग्रणी अपने विचार पुस्तक के माध्यम से रखेंगे।’’

मोजिद्रा ने कहा, ‘‘अप्रैल के मध्य में इस किताब का विमोचन होगा। पहले संस्करण की 10 हजार प्रतियां प्रकाशित की जाएंगी।कोशिश होगी कि शैक्षणिक संस्थाओं को यह किताब रियायती दर पर मिले।’’ क्या संघ इस किताब के माध्यम से गांधीजी को लेकरअपने विचार लोगों को बताना चाहता है? इस सवाल पर उन्होंने कहा, ‘‘एकदो लेखों के अलावा किताब के तमाम लेख समाज के हीवरिष्ठों ने लिखे हैं। इनमें से अधिकांश गुजरात के अग्रणी विचारक हैं। किताब में 40 लेख होंगे।’’

गुजरात के सह प्रचार प्रमुख हितेन्द्र मोजिद्रा ने कहा कि हम पुस्तक में ऑग्मेंटेड रियलिटी टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेंगे। इसके जरिएपुस्तक के पेज पर सिंबल और बार कोड दिए जाएंगे। इन्हें मोबाइल एप द्वारा स्कैन करने पर गांधीजी के महत्वपूर्ण भाषण, फिल्म, फोटोग्राफ्स और दस्तावेजों को लोग अपने मोबाइल में देखसुन और पढ़ भी सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *