कोरोना आपदा में गरीबों के सहारा बने ऋतिक रोशन, 1.20 लाख लोगों को खिलाएंगे खाना

New Delhi : कोरोना आपदा के मौजूदा माहौल में बॉलीवुड स्टार्स एकजुट होकर अपने-अनपे हिसाब से गरीबों की मदद कर रहे हैं। कोई पीएम केयर फंड्स में डोनेट कर रहा है तो कोई सीएम रिलीफ फंड में। वहीं कुछ स्टार्स गरीबों को मदद करने के लिए अलग-अलग NGO का साथ दे रहे हैं। बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने भी एक एनजीओ से हाथ मिलाया है और 1.20 लाख जरूरमंद लोगों को पैक्ड खाना बांटने का ऐलान किया है। यानी एन 95 और एफएफ 3 मास्क बांटने के बाद रितिक रोशन अब 1.2 लाख लोगों को पेट भरेंगे। एक्टर ने अपने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी है कि इस नेक काम के लिए उन्होंनेअक्षय पात्र फाउंडेशन को चुना है।


एक्टर ने अक्षय पात्र फाउंडेशन के पोस्ट को शेयर किया है जिसमें लिखा है – हमें ये बताते हुए बेहद खुशी हो रही है कि हमारे फाउंडेशन को अब सुपरस्टार ऋतिक रोशन सशक्त बनाएंगे। हम साथ मिलकर ऐसे 1.2 लाख लोगों को पैक्ड फूड भेजेंगे जो गरीब है, दिहाड़ी मज़दूर हैं, या जिनकी सैलरी बहुत कम है। ऐसा तब तक होगा जब तक हालात सुधर नहीं जाते।
अक्षय पात्र फाउंडेशन ने ट्वीट कर के भी इस बारे में जानकारी दी है। फाउंडेशन को ट्वीट को रीट्वीट करते हुए रितिके रोशन ने लिखा – मैं आपकी ताकत के लिए दुआ करता हूं कि ताकी कोई भी इस देश में भूखा ना सो पाए। आप जमीन पर असली सुपर हीरो हैं।
इधर सलमान खान ने COVID ​​-19 के कारण लॉकडाउन के बीच फिल्म उद्योग के 25,000 दिहाड़ी कामगारों का खर्च वहन करने का वादा किया था। फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (एफडब्ल्यूआईसीई) ने 19,000 दिहाड़ी कामगारों से अकाउंट डिटेल्स ले लिया है। कुछ कलाकारों ने स्वेच्छा से कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति इतनी बुरी नहीं है। वे इस महामारी से निपट सकते हैं। ऐसे मजदूरों ने जोर देकर कहा कि एफडब्ल्यूआईसीई उन लोगों की मदद करे, जिन्हें पैसों की सबसे ज्यादा जरूरत है।
एफडब्ल्यूआईसीई के महासचिव अशोक दुबे ने सदस्य कर्मचारियों के इस कदम की सराहना की और कहा- सलमान खान ने 25,000 मजदूरों का विवरण मांगा था। हमें 19,000 सदस्य कार्यकर्ताओं से अकाउंट डिटेल्स प्राप्त हुआ। जिसमें से 3000 कामगार पहले ही यशराज फिल्म्स से 5000 रुपये प्राप्त कर चुके थे। इसलिए हमने बाकी बचे 16,000 श्रमिकों का विवरण सलमान खान को भेज दिया है और उन्होंने पैसे ट्रांसफर करना शुरू कर दिया है।

सलमान खान ले 16000 दिहाडी मजदूरों के अकाउंट में पैसा डाला

जल्द ही सभी को पैसे मिलेंगे। दुबे ने कहा कि एफडब्ल्यूआईसीई को आज प्रोड्यूसर्स की ओर से 1.5 करोड़ रुपये मिले हैं, साथ ही एसोसिएशन को और मदद मिल रही है। सलमान खान ने मनी ट्रांस करने के बाद, FWICE अन्य सदस्य मजदूरों का मूल्यांकन करेगा और उन्हें धन वितरित करेगा। यह भी तय करेगा कि लॉकडाउन बढ़ने पर सदस्यों की मदद कैसे की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *