सुशांत की आखिरी हीरोइन संजना ने छोड़ दी मुंबई, लिखा- खुदा हाफिज मुंबई, तुम बुरे निकले, मैं दुखी हूं

New Delhi : सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म ‘दिल बेचारा’ की एक्ट्रेस संजना सांघी बुधवार को मुंबई से वापस दिल्ली लौट गईं। उन्होंने घोषणा की – अब वे शायद ही मुंबई लौटें। उन्होंने फ्लाइट में चढ़ने से पहले मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट टर्मिनल 2 से सोशल मीडिया पोस्ट लिखी। उसमें लिखा- मैंने मुंबई के बारे में जो सुना था ये वैसी नहीं है।
संजना ने बुधवार को अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा- खुदा हाफिज मुंबई। 4 महीने बाद आपके दर्शन हुये। मैं चली दिल्ली वापस। आपकी सड़कें कुछ अलग सी लगीं, सुनसान थीं, शायद मेरे दिल में जो दुख है, मेरे नजरिये को बदल रहे हैं। या शायद फिलहाल आप भी थोड़े दुख में हैं। मिलते हैं? जल्दी या शायद नहीं।

View this post on Instagram

#DilBecharaOnAnyScreen A personal note: Aaj kal, ek alag nazariye se sab kuch dekhne ki koshish kar rahi hoon, socha aap sab ke saath bhi thodi baat kar loon. Iss samay, dard kaafi hai. Aur badhate nahi hai na? Yeh sab akele karna, mushkil kaafi hai. Apne aap ko, iss zidd se, riha kar dete hai na? In mushkilon, ko thoda asaan kar dete hai na. Let’s make this a time to celebrate a legendary life, a film? A time to give a tribute, to embrace these extremely challenging circumstances we all are in. And not a time to revolt, asking for something that in our present reality cannot be made possible. Bloockbuster banani hai, toh apke pyaar se hi ban jayegi!❤️Hamesha Box office ki zarurat toh nahi hain na? Let NOT make it about the size of the screen we get to watch this labour of love on, his last, and in my humble belief, his finest. Let’s instead make it about the size of our hearts, that we can make as big as we wish to, and fill up with as much love, joy and pride as we want. Let’s cherish it. Relish it. Celebrate it. In any and every way we can? Socha agar moral support hee dena hai, toh shayad #DilBecharaOnAnyScreen ki thaan lo? ✅ Aur #DilBecharaOnBigScreen ko abhi ke liye, bhool jao? Aur jahan rahi intezaar karne ki baat. Intezaar toh mahino se kar rahe hain, taqleefon se guzar rahe hain. Ab film dekhne ka time, aur yaadon mein beh jaane ka time, aa gaya hai. Itna pyaar hai aapke paas dene ke liye, bas unconditionally de do? Dukh bahut zyaada hai, thodi si khushi ka mauka hee de do na. 🙏 . . . #SushantSinghRajput Thank you for helping me put this together @hubhopperofficial

A post shared by Sanjana Sanghi (@sanjanasanghi96) on

 

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में पुलिस ने मंगलवार को संजना सांघी से बांद्रा पुलिस स्टेशन में करीब 7 घंटे तक पूछताछ की थी। पुलिस ने संजना को सोमवार को ही समन किया था, लेकिन दिल्ली में होने के कारण वो नहीं आ सकी थीं।
2018 में ‘मी-टू कैम्पेन’ के दौरान मीडिया में खबरें आईं थी कि संजना ने सुशांत पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। हालांकि, सुशांत ने इसका खंडन करते हुये दोनों के बीच हुई बातचीत के कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किये थे। बाद में संजना ने भी सुशांत पर आरोप लगाने की खबरों को गलत बताया था। ऐसे में संजना से पूछताछ को इस जांच के लिये अहम कड़ी माना जा रहा था।
इससे पहले संजना ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के साथ वॉइस मैसेज शेयर किया था, जिसमें उन्होंने ‘दिल बेचारा’ फिल्म की डिजिटल रिलीज का विरोध न करने की अपील की थी। संजना ने वॉइस मैसेज में कहा- सुशांत को एक बार फिर स्क्रीन पर देखने की लालसा मेरे दिल को छू गई। फिल्म की पूरी टीम ने ढाई साल तक अपना खूब पसीना बहाया है। हमें आशा है कि आपको फिल्म पसंद आयेगी।

संजना ने कहा था – बेशक फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज करने के लिये ही बनी थी लेकिन 8 मई को कोरोना महामारी दुनिया में फैल गई जिस दिन हमारी फिल्म की रिलीज डेट भी थी। लोगों के दिलों में जो दर्द है, उसे दूर करने के लिये इतने सारे काले बादलों के बीच सिल्वर लाइनिंग मिल जायेगी। हमारी फिल्म आशा और प्रेम की किरण है और यह सिल्वर लाइनिंग है जो जल्द ही हर घर तक पहुंच जायेगी। आप इसे जहां चाहें वहां से एन्जॉय कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *