कांग्रेस में स्वाभिमान राजद्रोह- पायलट पर एक्शन से बढ़ गया संकट, राजस्थान में इस्तीफों की बाढ़

New Delhi : राजस्थान के उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के कद्दावर नेता सचिन पायलट को उपमुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाये जाने के बाद राजस्थान कांग्रेस में इस्तीफों की झड़ी लग गई है। पार्टी में जिला स्तर से लेकर प्रदेश एनएसयूआई अध्यक्ष तक कई नेताओं ने पायलट के समर्थन में इस्तीफा दे दिया है। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यू पूनियां ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। पाली जिला से कांग्रेस अध्यक्ष चुन्नीलाल चड़वास ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उधर, टोंक जिले में पार्टी के 59 पदाधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

एनएसयूआई के अध्यक्ष पूनियां ने कहा- सचिन पायलट के समर्थन में मैंने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया। मैंने पिछले छह साल प्रदेश के युवाओं की आवाज़ सचिन पायलट के साथ काम किया है और मरते दम तक सचिन पायलट के साथ रहूंगा और उनके नेतृत्व में ही काम करूंगा। इसलिए मैं एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं।
हम उस मुंख्यमंत्री के साथ काम नहीं कर सकते जिसने राजस्थान के जाट बिशनोई परिवार के मुखियाओं को जेल भेजने का काम किया। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल के करीब 400-500 पदाधिकारियों ने अपने पदों से त्यागपत्र दे दिया है।

अशोक गहलोत से मतभेद को लेकर बागी रुख अख्तियार कर चुके सचिन पायलट पर मंगलवार को पार्टी ने बड़ी कार्रवाई। कांग्रेस ने उन्हें उपमुख्यमंत्री के साथ ही प्रदेश अध्यक्ष के पद से भी हटा दिया। इसके अलावा उनके गुट के दो मंत्रियों की भी गहलोत कैबिनेट से छुट्टी कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *