रिया-सुशांत साथ रहते थे, किराये पर ज्वाइंटली लिया था फ्लैट, कुछ दिन पहले बड़ा सूटकेस ले निकली

New Delhi : सुशांत सिंह राजपूत केस में उनकी करीबी दोस्त जिनसे उनका बेहद करीबी रिश्ता था रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ होगी। जलेबी फिल्म से अपनी एक्टिंग करियर की शुरुआत करनेवाली रिया ने इस साल अपने और सुशांत के कुछ अनसीन फोटोज इंस्टाग्राम पर डाल सबको चौंका दिया था। बीच में सुशांत का प्रोफेशनल कामकाज भी वही देख रही थी। मुंबई पुलिस एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती से भी पूछताछ करने वाली है। वे कुछ दिनों पहले तक सुशांत सिंह के साथ थीं।

 

जांच में सामने आया है कि 6 महीने पहले रिया और सुशांत ने साथ मिलकर माउंट ब्लैंक सोसाइटी में फ्लैट किराये पर लिया था। एक्ट्रेस कुछ दिनों पहले तक यहीं रहती थीं। एग्रीमेंट पेपर पर भी दोनों के नाम हैं। इस फ्लैट को 36 महीने के लिये लीज पर लिया गया था। 9 दिसंबर 2022 को इसकी समय सीम खत्म हो रही थी। बिल्डिंग के चौकीदार ने पुलिस को यह कन्फर्म किया है कि एक्ट्रेस कुछ दिन पहले एक बड़े सूटकेस के साथ यहां से गई थीं। सुशांत के नौकर दीपक ने उस सूटकेस को कार में रखने में मदद की थी।
महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा- पुलिस ये भी देखेगी कि सुशांत के डिप्रेशन का कारण कौन था। सुशांत के फ्लैट पर सोमवार को फॉरेंसिक एक्सपर्ट टीम पहुंची थी। इस मामले में पुलिस ने सुशांत के दोस्तों के बयान दर्ज किये हैं। पुलिस अब तक 17 लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इसमें परिवार के कुछ सदस्य भी शामिल हैं। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक पुलिस सुशांत की करीबी एक्ट्रेस रिया चक्रबर्ती से भी पूछताछ करेगी।

सुशांत की बहन मीतू सिंह का स्टेटमेंट रिकॉर्ड किया गया है। मीतू परिवार की पहली सदस्य थीं, जिन्होंने सुशांत की बॉडी को देखा था। सुशांत सिंह राजपूत के जीजा और सीनियर आईपीएस अफसर ओपी सिंह ने आरोप लगाया – इसमें कुछ गड़बड़ी की आशंका है। वह घटना की जांच की मांग कर रहे हैं। कल ही सुशांत सिंह के मामा ने पटना में यही डिमांड की थी।
ओपी सिंह ने कहा – हम किसी पर कोई सवाल नहीं उठा रहे हैं। लेकिन शुरुआत में ये फाउल प्ले का मामला नजर आ रहा है। ओपी सिंह ने पुलिस से कहा – सुशांत की कई दिनों से परिवार से बात नहीं हो रही थी। पुलिस को इस बारे में जांच करनी चाहिये कि उनकी ओर से कौन फैसले ले रहा था?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुशांत ने अपने दोस्त और एक्टर महेश शेट्टी को रात में 1.51 बजे कॉल की थी। महेश शेट्टी और सुशांत दोनों टीवी शो पवित्र रिश्ता में साथ काम कर चुके हैं। महेश ने फोन नहीं उठाया। महेश ने बताया – जब वह सुबह उठे तो उन्होंने 8.30 बजे सुशांत को कॉल किया। लेकिन सुशांत ने फोन नहीं उठाया। महेश ने सोचा कि सुशांत बाद में कॉल कर लेंगे, लेकिन…।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *