रिलायंस का शेयर एक दिन में 9% गिरा, मुकेश अंबानी को 70 दिनों में 1.11 लाख करोड़ का नुकसान

New Delhi : Corona Virus का असर भारतीय बाजार पर भी दिख रहा है। गुरुवार को BSE Sensex ने इतिहास की सबसे बड़ीगिरावट देखी। यह 34472.5 पर खुला था। दोपहर 2 बजकर 40 मिनट पर यह अधिकतम 3165 पॉइंट लुढ़कर 32531.74 पर जा चुकाथा। 2919.26 अंक की गिरावट के साथ 32,778.14 पर बंद हुआ। NSE निफ्टी का भी गुरुवार को कुछ ऐसा ही हाल रहा। यह 825.30 पाॅइंट की गिरावट के साथ 9633.10 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में गुरुवार को Reliance Industries के शेयर में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। कंपनी के शेयर सिंगल कारोबारी दिन में 9 फीसदी लुढ़ककर 52 हफ्तों के अपने सबसे निचले पायदान पर पहुंच गए। इस साल रिलायंस इंडस्ट्री के शेयर में 28 फीसदी की गिरावटदर्ज की गई है। इस वजह से मुकेश अंबानी की संपत्ति को 15.2 बिलियन डॉलर यानी 1.11 लाख करोड़ का नुकसान हुआ है। इस बड़ीगिरावट के साथ मुकेश अंबानी एशिया के सबसे अमीर आदमी नहीं रहे। वो अलीबाबा के फाउंडर जैक मा को पछाड़कर इस पायदान परपहुंचे थे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर कोविड-19 की वजह से अपने उच्चतम स्तर से 30 फीसदी गिर गए हैं। कोरोनावायरस की वजह से रिफाइंडप्रोडक्ट और पेट्रोकेमिकल की खपत कम है। साथ ही साउदी अरामको डील टाइमलाइन और लोअर एनर्जी सेगमेंट में कैश होने कीवजह से रिलायंस इंडस्ट्रीज का निवेश प्रभावित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *