न्यूजीलैंड ने कोरोना को 0 किया, लॉकडाउन खत्म, प्रतिबंध समाप्त, PM बोलीं- जो चाहे करो, सतर्क होकर

New Delhi : न्यूजीलैंड  ने पूरी तरह से कोरोना वायरस को खत्म करने के बाद आज आधी रात से अपने सख्त कोरोना वायरस लॉकडाउन नियमों को समाप्त कर दिया है। प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने इसकी घोषणा करते हुये कहा कि अब हम सामान्य जीवनशैली की ओर लौट रहे हैं, बिना प्रतिबंधों वाली जिंदगी। लेकिन एहतियात का दामन नहीं छोड़ेंगे। इससे पहले सोमवार को स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया – देशभर में COVID -19 का एक भी सक्रिय मामला नहीं है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने भी पिछले 17 दिनों से नये मामलों की पुष्टि नहीं की। जिसके बाद देश ने सामान्य जनजीवन बहाल कर दिया है।

 

सोमवार को ऑकलैंड के सेंट मार्गरेट अस्पताल और रेस्ट होम में भर्ती अंतिम रोगी एक 50 वर्ष की महिला में 48 घंटों तक कोई लक्षण नहीं मिला। इसकी पुष्टि के बाद प्रधानमंत्री जैसिंडा आर्डर्न ने घोषणा की कि देश एक स्तर पर अलर्ट पर चला जाएगा। सरकार का यह निर्णय सोमवार की आधी रात से शादियों, अंतिम संस्कार, आतिथ्य और सार्वजनिक परिवहन को बिना किसी प्रतिबंध के फिर से शुरू करने की अनुमति देगा। हालांकि न्यूजीलैंड की सीमाएं बंद रहेंगी।
प्रधानमंत्री अर्डर्न ने सभी न्यूजीलैंड के लोगों से अपील की – आप जहां जाते हैं, जिनसे मिलते हैं, उनका रिकार्ड रखिये। अगर भविष्य में कहीं यह कोरोना केस आता है तो छानबीन करने और संपर्कों को खंगालने में आसानी होगी। उन्होंने कहा – अगर हमें भविष्य में एक या दो मामले मिलते हैं – जो कि वायरस की वैश्विक स्थिति और प्रकृति के कारण आने वाले कुछ समय के लिए संभव होगा – हमें उन मामलों को तेजी से बंद करने की आवश्यकता होगी। आखिरी बात … हम जो करना चाहते हैं, वह करें, लेकिन पूरी सतर्कता के साथ।
घातक वायरस के प्रसार को धीमा करने के लिए मार्च में न्यूजीलैंड को चार सप्ताह के सख्त लॉकडाउन के लिये मजबूर हो गया था। देश ने 19 मार्च को अपनी सीमाओं को पहले ही बंद कर दिया था। सरकार ने चार स्तरीय चेतावनी प्रणाली लागू की, जहां प्रतिबंधों को धीरे-धीरे कम किया गया क्योंकि संक्रमण दर धीमी होने लगी। लॉकडाउन के पहले चरण ने किवी को अपने घरों के अंदर रखा, स्वास्थ्य कारणों या सुपरमार्केट के दौरे के अलावा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *