लेडी सिंघम- IPS जिन्होंने पब्लिक के बीच रौब झाड़ रहे MLA को पीटा, सच के लिये भिड़ गईं सीनियर्स से

New Delhi : देश की बागडोर असल मायने में अफसरों के हाथों में होती है। यदि नौकरशाही दुरुस्त हो तो कानून-व्यवस्था चाक-चौबंद रहती है। जिस तरह से भ्रष्टाचार का दीमक नौकरशाही को खोखला कर रहा है, लोगों का उस पर से विश्वास उठता जा रहा है। लेकिन कुछ ऐसे भी अफसर हैं, जो देश सेवा का जुनून लिए नौकरशाही की साख बचाये हुये हैं। ऐसे ही एक अफसर का नाम है सौम्या सांबशिवन। यह वहीं सौम्या है जो लड़कियों को मनचलों से बचने के गुर सिखाती हैं। वह लड़कियों को एक खास पीपर स्प्रे को घर में बनाने और उनका इस्तेमाल करना सिखाती हैं, जिसके असर से मनचले करीब आधे घंटे तक आंखें नहीं खोल सकते हैं।

इस अफसर की पोस्टिंग शिमला में बतौर पहली महिला एसपी तब हुई थी जब गुड़िया कांड में शिमला तप रहा था। इस साल इसी केस में सच्चाई को लेकर अपने सीनियर अफसरों से भी भिड़ गईं और सीबीआई कोर्ट में सच के साथ खड़ी हुईं जिसकी वजह से आईजी को सस्पेंड किया गया। बहरहाल सौम्या की पहचान ही लेडी सिंघम की रही है। यही नहीं वे लड़कियों की मदद में हमेशा आगे रहती हैं।
दरअसल स्कूल-कॉलेज जाने वाली लड़कियों से छेड़छाड़ की घटनाओं को रोकने के लिये सौम्या लड़कियों को खास तरह का पीपर स्प्रे घर में ही बनाने की ट्रेनिंग देती हैं। मिर्च, रिफाइंड और नेल पेंट से बना यह स्प्रे मनचलों को सबक सिखाने के लिये काफी कारगर है। आखिर सौम्या सांबशिवन को एक दबंग कॉप के रूप में जाना जाता है।
मूल रूप से सौम्या केरल की रहने वाली हैं। वह अपने माता-पिता की इकलौती बेटी हैं। उनके पिता इंजीनियर थे। बायो स्ट्रीम से ग्रेजुएट सौम्या एमबीए कर चुकी हैं। उन्होंने मल्टीनेशनल बैंक में भी नौकरी की है। सौम्या लेखिका बनना चाहती थी। सौम्या शिमला, सिरमौर समेत कई जगह बतौर एसपी तैनात रह चुकी हैं। सौम्या के बारे में कहा जाता है कि साल 2006 में एक प्रदर्शन के दौरान उन्होंने एक विधायक को उनके खराब बर्ताव के चलते थप्पड़ जड़ते हुए जेल भेज दिया था। आईपीएस अफसर सौम्या ने कई ऐसी उपलब्धियों को हासिल किया है, जिससे हिमाचल प्रदेश पुलिस ने खूब सुर्खियां बटोरीं हैं।

आईपीएस सौम्या सांबशिवन की गिनती सूबे के निडर अफसरों में होती है। अपने नाम की तरह ही सौम्य व्यवहार की वजह से आईपीएस अफसर सौम्या सांबशिवन की कार्यशैली का समूचा हिमाचल पुलिस महकमा कायल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *