महिला ने PM Modi को अच्छा बताया तो राशन बांट रहे कांग्रेस MLA ने कहा- राशन छोड़ो, दीया जलाओ

New Delhi : राजस्थान के बेगूं से कांग्रेस विधायक राजेंद्र बिधूड़ी सुर्खियों में हैं। राशन वितरण के दौरान एक महिला से सवाल पूछ लिया कि CM Ashok Gahlot अच्छे नेता हैं या PM Narendra Modi। इस पर महिला ने कहा – मोदी जी, इस पर विधूड़ी ने कहा – घर जाओ दीये जलाओ और राशन छोड़ जाओ। इस वाकया का वीडियो वायरल हो गया है। अब इस पर सियासत तेज हो गई है।

भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा सहित कई नेताओं ने सोशल मीडिया में इस वीडियो को शेयर किया है। संबित पात्रा ने इस मामले में कांग्रेस की अध्यक्ष सोनिया गांधी को ट्वीट करके सवाल खड़े किए। उन्होंने लिखा – इस कठिन समय में, जब समाज का हर तबका एक-दूसरे की मदद के लिए आगे आ रहा है। कांग्रेस नेता अपने राजनीतिक हितों को आगे रख रहे हैं। गरीबों को भोजन देने में भेदभाव कर रहे हैं। बहुत शर्मनाक है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी वीडियो को ट्वीट करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से सवाल किए हैं। पिछले दिनों एक महिला आईएएस अफसर ने लॉकडाउन उल्लंघन के आरोप में विधूड़ी के कार को सीज कर दिया तो उन्होंने महिला अफसर का तबादला करा दिया।
विधायक ने कहा- पूरे वीडियो में कांटछाट की गई है। मौके पर 90 प्रतिशत से ज्यादा लोगों ने सीएम अशोक गहलोत को बेहतर सीएम बताया था, लेकिन दो महिलाओं के पीछे से इक्के – दुक्के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मोदी के नारे लगाकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी। ऐसे में मैंने भाजपा कार्यकर्ताओं से कहा था कि थाली बजाओ। राशन छोड़ जाने की बात नहीं की और ना ही किसी महिला से राशन लौटाने के लिए कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *