हेलिकॉप्‍टर-7 ने उड़ान भर ली है- 1 व्यक्ति, खुशियों के अनगिनत पल, चलिये धोनी का जन्मदिन मनायें

New Delhi : मंगलवार को महेंद्र सिंह धोनी का 39वां जन्मदिन है। टीम के साथियों के साथ-साथ दुनियाभर में उनके फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) की कप्तानी में खेलने वाले ब्रावो ने धोनी के लिए एक गाना ‘हेलिकॉप्टर-7’ रिलीज कर गिफ्ट दिया। इस गाने में ब्रावो ने धोनी के पूरे क्रिकेट सफर को बताया है।

धोनी रेलवे में टिकट चेकर रहे हैं। इसका भी जिक्र गाने में किया है। सीएसके ने इस गाने के शेयर करते हुए लिखा- हेलिकॉप्‍टर-7 ने उड़ान भर ली है। ड्वेन ब्रावो का थाला एमएस धोनी को ट्रिब्‍यूट। हैप्‍पी बर्थडे एमएस धोनी।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने धोनी के शानदार छक्कों का एक वीडियो शेयर किया। बोर्ड ने लिखा- एक व्यक्ति, खुशियों के अनगिनत पल। आइए, धोनी का जन्मदिन मनाते हैं, उनके कुछ शानदार सिक्स के साथ। इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विराट कोहली और इंग्लिश क्रिकेटर बेन स्टोक्स ने धोनी को बधाई दी। आईसीसी ने कैप्शन में लिखा- हमें नहीं लगता कि उसके जैसा कोई दूसरा हो सकता है।

इधर उनकी पत्नी साक्षी ने भी उन्हें इंस्टाग्राम पर बधाई दी है। साक्षी ने अपने पति के लिये एक प्यारा सा संदेश लिखा है। साक्षी ने इस मेसेज में अपने पति में आये कुछ बदलावों की भी बात की है।
साक्षी ने धोनी की कई सारी फोटो शेयर की। ज्यादातर तस्वीरों में धोनी अपने पालतु कुत्तों के साथ खेलने नजर आ रहे हैं। साक्षी ने लिखा- तुम एक साल और बड़े हो गये। बाल थोड़े से और सफेद हो गये। थोड़े और समझदार और प्यारे हो गये (सही में)। तुम वह इनसान नहीं हो जो प्यारे संदेशों और तोहफों से प्रभावित हो जाये। तो चलो तुम्हारी जिंदगी के एक और साल को केक काटकर और मोमबत्तियां बुझाकर सेलिब्रेट करें।

साक्षी ने धोनी की सफेद होती दाढ़ी के साथ ही लिखा कि वह अब पहले से ज्यादा प्यारे और स्मार्ट हो गये हैं। साक्षी ने इस मेसेज के साथ कई तस्वीरें साझा की हैं। साक्षी ने यह भी बताया कि धोनी ऐसे इनसान नहीं हैं जो ‘प्यारे संदेशों और तोहफों’ से प्रभावित हो जायें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *