पूरा गॉंव LOCK : निगरानी में थे बलदेव, 11 मार्च को जाँच हुई लेकिन कोरोना की पुष्टि हुई मौ’त के बाद

New Delhi : पंजाब में गुरुवार को Corona Virus से 70 साल के बुजुर्ग बलदेव सिंह की मौ हो गई। अब देश में कोरोना वायरस सेमरने वालों का आंकड़ा चार पर पहुंच गया है। 7 मार्च को यानी 12 दिन पहले बलदेव सिंह जर्मनी और इटली से लौटे थे। बलदेवनवांशहर के पठलावा गांव के रहने वाले थे।

सिविल अस्पताल बंगा की एसएमओ कविता शर्मा ने बताया कि बलदेव सिंह को पहले से दिल की बीमारी थी। विदेश से लौटे जिनलोगों की निगरानी की जा रही थी, बलदेव का नाम भी इसी लिस्ट में था। 11 मार्च को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जांच की, लेकिन तबतक उनमें कोरोना जैसे लक्षण नहीं थे। 18 मार्च को सुबह 6 बजे दिल में दर्द की शिकायत हुई तो परिजन उन्हें सिविल अस्पताल ले गए।आधे घंटे बाद ही उनकी मौत हो गई।

बलदेव की जानकारी स्वास्थ्य विभाग की ओर से अफसरों को दी गई। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने शव से सैंपल लिए और उसे टेस्टके लिए भेजा। इसमें Corona Virus की पुष्टि हो गई।

कोरोना संक्रमण से बुजुर्ग की मौत के बाद पठलावा गांव को लॉक डाउन कर दिया गया है। गांव के बाहर पुलिस तैनात कर दी गई है।प्रशासन ने ग्रामीणों से घरों में ही रहने को कहा है। वहीं, बुजुर्ग के परिवार के सदस्यों को भी हॉस्पिटल ले जाया गया है। उन सभी कोआईसोलेशन वार्ड में निगरानी में रखा गया है। हेल्थ विभाग की टीम अब यहां पता कर रही है कि जर्मनी से लौटने के बाद बुजुर्ग कहांकहां गया था। गांव के जो लोग बुजुर्ग के संपर्क में आए थे, उनका भी पता किया जा रहा है। उन सभी की जांच की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *