अमेरिका फंसा : कोरोना संक्रमित 1 लाख पार, मौतें भी बढ़ीं, 33 लाख बेरोजगार हुए

New Delhi : अमेरिका ने Corona Virus के संक्रमण से निपटने के लिये भारत को 21 करोड़ रुपये (2.9 मिलियन डॉलर) डोनेट किये हैं। अमेरिका ने कुल 174 मिलियन डॉलर डोनेट करने का ऐलान किया है।
बहरहाल कोरोना संक्रमण से अमेरिका की हालत खुद ही पस्त हो गई है। अमेरिका में मरीजों की संख्या 1 लाख क्रॉस हो गई है। अमेरिका ने चीन और इटली को पीछे छोड़ दिया है। यहां 24 घंटे में 402 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि संक्रमण के 18,691 नए मामले सामने आए हैं। सीएनएन के मुताबिक, अमेरिका में 1588 व्यक्तियों की जान गंवाई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने 2.2 ट्रिलियन डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर कर दिया है। यह अमेरिकी इतिहास का सबसे बड़ा राहत पैकेज है। इसका इस्तेमाल कोरोनावायरस के कारण जूझ रहे अमेरिकी अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए किया जाएगा। यह बिल दो दिन पहले अमेरिकी संसद के दोनों सदनों सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव्स में पारित हो गया था। अमेरिका इस वक्त की सबसे बड़ी बेरोजगारी की समस्या से भी जूझ रहा है। देश में करीब 33 लाख लोगों ने खुद के बेरोजगार होने का रजिस्ट्रेशन करवाया है।
दुनिया में अब तक 27,343 लोग जान गंवा चुके हैं। एक लाख 33 हजार 57 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। इटली, स्पेन और फ्रांस में 16,267 लोगों ने जान गंवाई है। यह दुनियाभर में हुई कुल मौतों का लगभग 60% है।


इटली में शुक्रवार को संक्रमण से मरने वालों की संख्या एक दिन में सबसे ज्यादा रही। यहां 24 घंटे में 919 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं अब तक कुल 9,134 लोगों की मौत हो चुकी है। उधर, स्पेन में 24 घंटे में 773 व्यक्तियों ने दम तोड़ा है। यहां अब तक 5,138 लोगों की मौत हो चुकी है। यूरोप में इटली, स्पेन और फ्रांस (1,995 मौतें) कोरोनावायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित है। तीनों देशों में अब तक 16,267 लोग जान गंवा चुके हैं। स्पेन में सरकार ने महामारी से निपटने के लिए सेना तैनात कर दी है। यहां के अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
फ्रांस में एक दिन में 300 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। यहां की सरकार ने देश में लॉकडाउन को 15 दिन और बढ़ा दिया है। अब यहां 15 अप्रैल तक लॉकडाउन लगा रहेगा। फ्रांस यूरोप का तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश है। यहां 32,964 लोग संक्रमित हैं और 1,995 लोगों की मौत हुई है। इधर पाकिस्तान में 1373 लोग संक्रमित हैं, जबकि 11 लोगों की मौत हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *