लव-स्टोरी या अफेयर- गौरी के रहते प्रियंका चोपड़ा में खो गये थे शाहरुख, टूटते-टूटते बचा था मन्नत

New Delhi : बॉलीवुड में रहते हुए प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें खूब सुनने को मिली थीं। उनका नाम किंग खान यानी शाहरुख खान से भी जुड़ा था। शाहरुख और गौरी खान बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल में से एक माने जाते हैं। फिर भी प्रियंका चोपड़ा की वजह से इन दोनों की जिंदगी में एक ऐसा वक्त आया जब ऐसा लगा कि कहीं शाहरूख का घर ही न टूट जाये। गॉसिप कॉलमों ने तो इस घर के टूट जाने की अनाउंसमेंट तक कर डाली थी।लेकिन वह गौरी ही थीं जिन्होंने इन सारी अफवाहों पर यकीन करने से मना कर दिया।

बहरहाल इसकी शुरुआत तब हुई थी जब अचानक ही शाहरुख की जिंदगी में प्रियंका की अहमियत बढ़ गई। फिल्म डॉन 2 की बर्लिन में शूटिंग पूरी कर के जब शाहरूख घर लौटे तो उन्होंने पार्टी रखी जिसमें प्रियंका भी बुलाई गईं। ताज्जुब की बात थी कि प्रियंका और गौरी ने काफी अच्छा वक्त बिताया और खूब बाते कीं। इस बीच शाहरुख और प्रियंका भी अवार्ड फंक्शन, ब्रांड एंडॉर्समेंट, फिल्म फेस्टिवल में साथ दिखने लगे।
शाहरुख प्रियंका पर इतने मेहरबान रहते थे कि जिस पार्टी में उनका नाम गेस्ट लिस्ट में नहीं भी होता था, वहां भी लिखवा देते थे।
करण जौहर की बर्थडे पार्टी में शाहरुख प्रियंका के बीच जो हुआ वह गौरी शायद ही कभी भूल पाएंगी। रिपोर्टस की मानें तो करण और प्रियंका के बीच कुछ कहा सुनी होने के चलते रिश्ते खराब चल रहे थे लेकिन शाहरुख के कहने पर करण को प्रियंका को भी पार्टी में बुलाना पड़ा। प्रियंका के आने पर शाहरुख ने उठ कर उन्हें पार्टी में सबसे मिलवाया जबकि गौरी एक कोने में अलग खड़ी रहीं।

डॉन और डॉन 2 फिल्मों में शाहरुख खान और प्रियंका की जोड़ी जिस तरह बनी थी वो देखकर लगता था कि ये जोड़ी काफी हिट साबित होगी और आगे भी कई फिल्में करेगी, लेकिन बिल्लू बारबर में एक केमियो करने के अलावा प्रियंका और शाहरुख कभी भी साथ नहीं दिखे। ये जोड़ी साथ में की गई पहली फिल्म यानी डॉन से ही इतनी हिट हो गई थी कि प्रोड्यूसर्स इसे हिट जोड़ी कहने लगे थे, लेकिन सब कुछ एकदम से खत्म हो गया, इसका कारण बताया जाता है शाहरुख और प्रियंका की उस दोस्ती को जो दोस्ती से आगे बढ़ गई।
प्रियंका चोपड़ा गौरी खान की गर्ल गैंग का हिस्सा थीं। ये दोनों उस समय काफी अच्छे दोस्त बन गए थे। उस समय गौरी खान की गर्ल गैंग हुआ करती थी जिसका हिस्सा सुजैन खान, महीप कपूर, भावना पांडे और मेहर जेसिया थीं। गौरी खान ने अपने ग्रुप में प्रियंका चोपड़ा को भी शामिल किया था। प्रियंका चोपड़ा उस वक्त शाहरुख और गौरी द्वारा होस्ट की गई किसी भी पार्टी में जाती थीं। चाहें वो बर्थडे पार्टी हो, फिल्म की सक्सेस पार्टी हो या फिर कोई और इवेंट। पर अचानक से ही ये सब कुछ रुक गया। इसका कारण है शाहरुख और प्रियंका चोपड़ा के अफेयर की खबरें।

शाहरुख खान का नाम किसी भी को-स्टार के साथ नहीं जोड़ा जाता था, लेकिन डॉन फिल्म करने के बाद उनका नाम प्रियंका चोपड़ा से जोड़ा जाने लगा। प्रियंका और शाहरुख की नजदीकियों पर मीडिया की नजर होती थी। सोने पर सुहागा तब हुआ जब एक इंटरव्यू में शाहरुख ने कहा- पर्सनली, मैं बाकी को-स्टार्स के साथ काफी असहज महसूस करता हूं, मैं बहुत ही कॉन्सियश हो जाता हूं, लेकिन प्रियंका मुझे कंफर्टेबल फील करवाती हैं। वो मेरे बाल संवारती हैं अगर वो खराब हो जाते हैं तो, एक एक्टर के तौर पर जब आप कई घंटे काम करते हैं और उसके बाद आपके साथ कोई होता है जिसे आप वाकई में चाहते हैं या उसके लिए कुछ फील करते हैं तो आप अच्छा महसूस करने लगते हैं। ये बहुत गलत है कि लोग इसे कोई नाम या टैग दे देते हैं।
गौरी खान और सुजैन खान उस समय सबसे करीबी दोस्त हुआ करते थे और जब प्रियंका चोपड़ा को गौरी खान ने अलग करना शुरू किया तो सभी दोस्तों ने भी साथ दिया। TOI की रिपोर्ट के अनुसार सबसे पहले गौरी खान ने प्रियंका चोपड़ा को अपनी क्रिसमस पार्टी से हटाया। उस समय प्रियंका के पीआर ने कहा था कि प्रियंका ये समय अपने परिवार के साथ मनाना चाहती हैं। उसके बाद गौरी खान की सबसे करीबी सहेली सुजैन खान ने प्रियंका को फिल्म अग्नीपथ की सक्सेस पार्टी में ही नहीं बुलाया, जबकि इस फिल्म में ऋतिक रोशन के साथ प्रियंका चोपड़ा भी थीं। इस पार्टी में ऋतिक के कृष 3 के को-स्टार विवेक ओबेरॉय और कंगना रनौत भी शामिल थे।

इसके बाद परमेश्वर गोदरेज की पार्टी में जब प्रियंका चोपड़ा मिलीं तो उन्हें इग्नोर किया गया था। इसके बाद से ही प्रियंका ने भी अपनी दूरी बना ली। एक और मीडिया रिपोर्ट के अनुसार गौरी खान ने इसके बाद अपने पति शाहरुख खान को कहा था कि वो अब से प्रियंका चोपड़ा के साथ काम नहीं करेंगे। रिपोर्ट्स ये भी कहती हैं कि करण जौहर की मदद ली थी गौरी ने इस काम के लिए। अब रिपोर्ट्स तो यकीनन यही कहती हैं कि गौरी खान को प्रियंका चोपड़ा की मौजूदगी से परेशानी होने लगी थी, और ये सच है कि शाहरुख और प्रियंका ने उसके बाद कोई फिल्म साथ नहीं की और जहां तक प्रियंका का सवाल है तो उन्होंने अपनी मौजूदगी हॉलीवुड में दर्ज करवानी शुरू कर दी थी और आज प्रियंका कहां हैं ये तो सभी को पता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *