भोपाल में 55 साल के एक आदमी ने गाय का किया बलात्कार, CCTV में कैद हुई घिनौनी हरकत

New Delhi : बेहद शर्मनाक और पशु क्रूरता का मामला सामने आया है। कथित तौर पर एक 55 साल के शख्स ने एक गाय का बलात्कार किया। घटना मध्य प्रदेश के भोपाल की है। एएनआई की ख़बर के मुताबिक़, इस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार को पुलिस ने CCTV फुटेज के आधार पर इस शख्स को गिरफ्तार किया।

रिपोर्ट के अनुसार, 4 जुलाई की सुबह लगभग 4 बजे यह व्यक्ति सुंदर नगर में एक डेयरी में गया और कथित तौर पर एक गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स किया।
अशोक गार्डन पुलिस स्टेशन के प्रभारी श्रीवास्तव ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया – आरोपी शख़्स को गिरफ़्तार कर लिया गया है और घटना के संबंध में मामला दर्ज किया गया है। इसी तरह की घटना पिछले साल उत्तर प्रदेश के अयोध्या से भी देखने को मिली। जहां एक व्यक्ति को एक स्थानीय मवेशी आश्रय में कई गायों के साथ बलात्कार करने के आरोप में गिरफ़्तार किया गया था। इस आरोपी की पहचान राजकुमार के रूप में हुई। गोंडा, नवाबगंज के रहने वाला यह व्यक्ति अकसर शेल्टर में आया करता था।
राजकुमार की आपत्तिजनक गतिविधियां तब सामने आईं जब कुछ स्वयंसेवकों ने एक व्यक्ति को आश्रय के सीसीटीवी फ़ुटेज को देखते हुये गाय का बलात्कार करते देखा। इसके बाद, सतर्क स्वयंसेवकों ने गाय पर कड़ी नजर रखनी शुरू कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *