निजामुद‍्दीन दरगाह में 34 मुसलमान कोरोना संदिग्ध, एक की मौत, हॉस्पिटल में भर्ती

New Delhi : राजधानी दिल्ली में लोक नायक जयप्रकाश हॉस्पिटल (LNJP) में 33 Corona Virus से संक्रमित संदिग्धों को भर्ती कराया गया है। ये लोग कई दिनों से निजामुद‍्दीन के एक दरगाह में डेरा डाले हुए थे। इनका 34 लोगों का ग्रुप था, जिसमें से एक 64 साल के एक व्यक्ति की मौत हो गई।
जिस शख्स की मौत हुई है वे तमिलनाडु के रहनेवाले थे। इस शख्स में कोरोना जैस लक्षण ही पाये गये थे। इनको जब अस्पताल ले जाया गया तो इनकी मौत हो गई। बाकी 33 लोगों में भी कोरोना जैसे लक्षण दिखाई दिए हैं। इनका सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। ये सभी लोग हज यात्रा करके लौटे थे। हज से लौटने के बाद सभी निजामुदृीन दरगाह में क्वैरंटाइन थे। एकाएक इस पूरे ग्रुप के बीमार होने से दिल्ली प्रशासन में हड़कंप मच गया है।
दिल्ली में कोरोना से मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। राजधानी में रविवार को 23 नए मामले सामने आए। ऐसे में दिल्ली में महामारी का खतरा और तेजी से फैलने की आशंका बढ़ गई है। कोरोना के कहर से राजधानी के बगल में नोएडा भी अछूता नहीं है। यहां भी रविवार तक 32 लोगों के संक्रमित होने की बात सामने आ चुकी है।
दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath की पहल पर आज 600 करोड़ रुपये मजदूरों के अकाउंट में ट्रांसफर किये जायेंगे। इसका मूल उद‍्देश्य है मजदूरों का पलायन रोकना, क्योंकि लॉकउाडन के बावजूद पूरे उत्तर प्रदेश में मजदूरों का पलायन व्यापक पैमाने पर हो रहा है। यही नहीं उत्तर प्रदेश सरकार ने पूरी सख्ती के साथ अपनी सीमाएं सील कर दी है।
लॉकडाउन का कड़ाई से अनुपालन का निर्देश सभी SP और DM को दिया गया है। आज से पूरी सख्ती होगी। किसी को नहीं बख्शा जायेगा। इधर इंदौर में संक्रमितों की संख्या अब 24 हो चुकी है। एकाएक कम्युनिटी ट्रांसमिशन का खतरा मंडराने लगा है। अब आज से इंदौर में देश का सबसे सख्त लॉकडाउन रहेगा। यहां दूध-सब्जी समेत कोई भी जरूरी सामान नहीं मिलेगा।
इंदौर में नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने शहर की सीमाओं के आसपास और चौराहों पर लिखा- लॉकडाउन और भारत बंद। शहर में 24 घंटे खुले रहने वाले पेट्रोल पंप बंद हैं। सिर्फ 7 पेट्रोल पंप खुले हैं, जो इमरजेंसी सेवाओं- एंबुलेंस, टैंकर, सरकारी वाहन को डीजल, पेट्रोल दे रहे हैं। पुलिस ने सुबह 7 बजे के बाद हर चौराहे पर नाकेबंदी कर दी है। हर आने-जाने वाले को समझाइश दी जा रही है। पुलिस का कहना था कि थोड़़ी देर समझाएंगे, नहीं मानते हैं तो केस दर्ज करेंगे।

देश में कोरोनावायरस के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं। पश्चिम बंगाल में कोरोना से संक्रमित 54 वर्षीय महिला की रविवार रात 2 बजे मौत हो गई। यह राज्य में कोरोना संक्रमण से दूसरी मौत है। महिला दार्जीलिंग जिले के कलिमपोंग की रहने वाली थी। वह हाल ही में बेटी का इलाज करवा कर चेन्नई से लौटी थी। इसके बाद उसे कोरोना पॉजिटिव पाया गया। उसे नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था।

इससे पहले रविवार को 5 संक्रमितों की मौत हुई थी। मुंबई में 40 साल की महिला की जान गई थी। वह हाईपरटेंशन की मरीज भी थी। इसके अलावा राज्य के बुलढाणा में भी 45 वर्षीय व्यक्ति की मौत संक्रमण के चलते हुई थी। इन्हें पहले निमोनिया की शिकायत बताई गई थी। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *