भारत में अब तक 258 : राष्ट्रपति कोविंद भी टेस्ट कराएंगे, इटली में एक दिन में 627 लोगों की जान गई

New Delhi : Corona Virus का संक्रमण देश में गंभीर होता जा रहा है। शुक्रवार को देश में सबसे ज्यादा 50 पॉजिटिव पाए गए।राष्ट्रपति Ramnath Kovind का भी आज कोरोना टेस्ट करवाया जाएगा। दरअसल, उन्होंने हाल ही में राष्ट्रपति भवन में ब्रेकफास्ट कीमेजबानी की थी, जिसमें कोरोना संदिग्ध BJP MP Dushyant Singh भी शामिल हुए थे। इससे पहले दुष्यंत सिंगर Kanika Kapur कीपार्टी में शामिल हुए थे, जो पॉजिटिव पाई गई हैं। राष्ट्रपति ने अपने सभी नियमित कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं।

इधर इटली में कोरोना के हालात बद से बदतर हो गया हैं। वहाँ एकदिन में 627 लोगों की मौत हो गई है। अभी तक इटली में कोरोना से4032 लोगों की मौत हो गई है। हालात बेहद डरावने हैं। दूसरी ओर भारत में पॉजेटिव केसेज की संख्या 258 हो गई है।

बॉलीवुड सिंगर सोनू निगम परिवार के साथ दुबई में हैं। ऐसे में उन्होंने फिलहाल वहीं रुकने का फैसला किया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना से सुरक्षित रहने के लिए सोनू और उनकी फैमिली ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। उन्होंने कहा कि हालात सामान्य होने सेपहले वे भारत नहीं लौटेंगे। उन्होंने कहा कि वे अथॉरिटी को और मुश्किल में नहीं डालना चाहते। सोनू ने यह भी कहा कि वे रविवार कोजनता कर्फ्यू के दौरान ऑनलाइन कॉन्सर्ट करेंगे। सोनू का बेटा निवान दुबई में पढ़ता है, जहां सारे स्कूल बंद हैं।

शुक्रवार को संक्रमण के सबसे ज्यादा 50 मामले सामने आए। इनमें 12 संक्रमण केरल में पाए गए हैं। मध्यप्रदेश में भी यह प्रवेश करगया है। यहां जबलपुर में चार मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से तीन दुबई और एक जर्मन से लौटा था।

Rajasthan में शुक्रवार को आठ केस मिले। इनमें भीलवाड़ा के छह और जयपुर के दो मरीज हैं। भीलवाड़ा में संक्रमित होने वाले छहलोगों में से तीन डॉक्टर और तीन कंपाउंडर हैं। मोहाली में ब्रिटेन से लौटे एक व्यक्ति को संक्रमित पाया गया। राज्य में संक्रमितों कीसंख्या चार हुई। महाराष्ट्र के चार शहरोंमुंबई, नागपुर, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ को लॉकडाउन कर दिया गया है। गोवा और महाराष्ट्रके बीच यात्री वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *