दिल्ली के 70 विधायकों में से 52 करोड़पति, दो आठवीं पास, सात विधायक दसवीं पास

New Delhi : दिल्ली विधानसभा के 70 विधायकों में से 52 करोड़पति हैं। पिछली विधानसभा में 44 विधायक करोड़पति थे। मुंडकासीट से आप विधायक धरमपाल लाकड़ा सबसे अमीर विधायक हैं। उनके पास 292 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति है, जबकि सबसेकम 76 हजार 421 रुपए की संपत्ति आप विधायक राखी बिड़लां के पास है।

2015 में आप विधायक प्रमिला टोकस सबसे अमीर थीं। उनके पास उस वक्त 87.91 करोड़ रुपए की संपत्ति थी, जो अब घटकर 80.89 करोड़ रुपए हो गई।

सबसे अमीर विधायक

नाम/सीट

पार्टी

संपत्ति (रुपए में)

धरमपाल लाकड़ा, मुंडका

आप

292.12 करोड़

प्रमिला टोकस, आरकेपुरम

आप

80.89 करोड़

राजकुमार आनंद, पटेल नगर

आप

78.91 करोड़

धनवती चंदेला, राजौरी गार्डन

आप

56.90 करोड़

नरेश बाल्यान, उत्तम नगर

आप

56.40 करोड़

पिछली बार भी सबसे कम संपत्ति राखी बिड़लां के पास ही थी। उनके पास उस समय 18 हजार रुपए की संपत्ति थी।

नाम/सीट

पार्टी

सपंत्ति (रुपए में)

राखी बिड़लां, मंगोलपुरी

आप

76 हजार 421

संजीव झा, बुराड़ी

आप

10.37 लाख

सोमदत्त, सदर बाजार

आप

11.96 लाख

भावना गौड़, पालम

आप

14.28 लाख

ऋतुराज झा, किराड़ी

आप

14.88 लाख

नए विधायकों में 43 ऐसे विधायक हैं, जिनके ऊपर आपराधिक मामले चल रहे हैं। इनमें से 5 भाजपा और आप के 38 विधायक हैं।सबसे ज्यादा 13 मामले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर दर्ज हैं। 2015 में केजरीवाल के ऊपर 10 मामले चल रहे थे। 2015 में 24 विधायक आपराधिक रिकॉर्ड वाले थे। इनमें से 23 आप के और एक भाजपा का था।

7 विधायक 10वीं पास, 14 विधायक 12वीं पास

उत्तम नगर से जीते नरेश बाल्यान और सीलमपुर से जीते अब्दुल रहमान सबसे कम पढ़ेलिखे विधायक होंगे। दोनों सिर्फ आठवीं पास हैं।7 विधायक 10वीं पास हैं। 14 विधायक 12वीं पास हैं। इनमें भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट को छोड़कर सभी आप के हैं।18 विधायकपोस्ट ग्रेजुएट हैं। इनमें दो भाजपा के और 16 आप के हैं। 24 विधायक ग्रेजुएट हैं। इनमें 5 भाजपा के टिकट पर जीते हैं। 5 विधायकअलगअलग डिप्लोमा कर चुके हैं। कोंडली से जीते 30 साल के कुलदीप कुमार सबसे युवा विधायक। शाहदरा से जीते 72 साल के रामनिवास गोयल सबसे उम्रदराज हैं। गोयल पिछली विधानसभा के अध्यक्ष रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *